Home sports IPL 2024 PBKS vs DC: IPL 2024 के दूसरे मैच में दिल्ली...

IPL 2024 PBKS vs DC: IPL 2024 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स ने 4 विकेट से हराया

ipl-PBKSvsDC

DC 174/9 (20)
PBKS 177/6 (19.2)
Punjab Kings won by 4 wkts
PLAYER OF THE MATCH: Sam Curran

IPL 2024 PBKS vs DC: IPL 2024 इस सीजन का दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और पंजाब किंग्स (punjab kings) के बीच खेला गया। यह मुकाबला चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadvinder Singh International Cricket Stadium, Chandigarh) में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने 15 महीने बाद IPL में वापसी की हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 174 रन बनाए थे। 175 रनों के जवाब में पंजाब किंग्स ने 6 विकेट गंवाकर यह मैच जीत लिया।

पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को IPL 2024 के दूसरे मैच में 4 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए थे। 175 रनों के जवाब में पंजाब किंग्स (punjab kings) ने 19.2 ओवर में 6 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर लिया। सैम करन (Sam Curran) ने अर्धशतक लगाया। वहीं, लियाम लिविंगस्टोन ने 21 गेंद में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 38 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर मैच खत्म किया। पंजाब किंग्स ने IPL के 17वें सीजन का आगाज जीत के साथ किया, जबकि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अगुआई में दिल्ली कैपिटल्स को हार से शुरुआत मिली है। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गया है। उसके 2 अंक हैं। वहीं, CSK 2 अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स की पारी (Delhi Capitals innings)
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम की शुरुआत ठीक ठाक रही। डेविड वॉर्नर (david warner) और मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने 39 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को अर्शदीप सिंह ने तोड़ा। उन्होंने मार्श को राहुल चाहर के हाथों कैच कराया। मार्श ने 12 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 20 रन की पारी खेली। इसके बाद वॉर्नर ने शाई होप के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की। वॉर्नर 21 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए। होप ने 25 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली। वहीं, 15 महीने बाद वापसी कर रहे ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 13 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए।

पंजाब किंग्स की पारी (Punjab Kings innings)
पंजाब किंग्स 175 रनों का पीछा करने उतरी टीम की शुरुआत तेज रही थी, लेकिन 34 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने कप्तान शिखर धवन (Captain Shikhar Dhawan) को क्लीन बोल्ड किया। धवन 22 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, जॉनी बेयरस्टो 9 रन बनाकर रन आउट हुए। प्रभसिमरन सिंह 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जितेश शर्मा कुछ खास नहीं कर सके और 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सैम करन (Sam Curran) और लियाम लिविंगस्टोन (liam livingstone) ने 5वें विकेट के लिए 67 रनों की पार्टनरशिप (partnership) निभाई। करन ने IPL करियर का चौथा अर्धशतक जड़ा।

सैम करन-लियाम लिविंगस्टोन की बेहतरीन पार्टनरशिप
इस पार्टनरशिप को खलील ने तोड़ा। उन्होंने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर सैम करन (Sam Curran) को क्लीन बोल्ड किया। करन ने 47 गेंद में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 63 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, अगली ही गेंद पर खलील ने शशांक सिंह को ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों कैच कराया। ओवर की आखिरी गेंद पर हरप्रीत बराड़ ने कैच उठाया, लेकिन वॉर्नर कैच मिस कर गए। इससे पहले ट्रिस्टन स्टब्स ने भी करन का एक आसान कैच छोड़ा था। उनके हाथ से गेंद छूट गई और मैच भी हाथ से निकल गया। आखिरी ओवर में पंजाब किंग्स को जीत के 6 रन की जरूरत थी। डेब्यू करने वाले सुमित गेंदबाजी के लिए आए और शुरू में 2 वाइड फेंके। पहली गेंद पर लिविंगस्टोन कोई शॉट नहीं लगा सके, लेकिन दूसरी गेंद पर छक्का मारकर पंजाब किंग्स को जीत दिलाई। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खलील और कुलदीप ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, ईशांत को 1 विकेट मिला।

यह भी पढ़ें :–

Delhi Politics: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता बनेंगी Delhi की अगली मुख्यमंत्री?, Video देखिए

Bihar Board Class 10th, 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2024 हुआ जारी, देखें टॉपर्स लिस्ट

IPL 2024 CSK vs RCB: IPL के पहले मैच में Chennai Super Kings की शानदार जीत, RCB को 6 विकेट से हराया

Bihar Politics: सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर दिया विवादित बयान, कहा-लालू यादव ने बेटी रोहिणी आचार्य को भी किडनी लेकर टिकट दिया

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version