Bihar Politics: RJD की राज्य परिषद की बैठक पटना में आयोजित की गई, जिसमें RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालु प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और पूर्व CM राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने प्रदेश अध्यक्ष का प्रमाण पत्र मंगनीलाल मंडल (Manganilal Mandal) को सौंपा। इस अवसर पर, रबरी देवी ने मंगनिलल मंडल को भी बधाई दी। उसने कहा कि ‘मैं मंगिलल मंडल को बहुत बधाई देती हूं। राबड़ी देवी ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को भी बधाई दी। राबड़ी देवी ने कहा कि तेजस्वी यादव पार्टी को आगे बढ़ा रहे हैं। हमें पार्टी को मजबूत बनाना होगा, पार्टी को आगे बढ़ना होगा। जो भी क्षेत्र में है, उन्हें वहां आगे बढ़ना होगा।
इस अवसर पर पूर्व CM राबड़ी देवी ने नितीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कैसे-कैसे लोग सरकार में हैं। यह महा जंगल राज नहीं राक्षसराज है। रोड पर कोई चल नहीं पा रहा, घर में घुस-घुसकर मारा जा रहा है। राबड़ी देवी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सारा काम सरकार का लोग कर रहे हैं। इसके साथ ही मीडिया पर भी उन्होंने तंज कसा। उन्होंने कहा कि मीडिया को सरकार का कुछ नहीं दिखता है।
ये भी पढ़ें-: Bihar Politics: राज्य परिषद की बैठक में दहाड़े लालू यादव, कहा-नीतीश को हटाना है, RJD की सरकार बनानी है
हम लोग के राज में कुछ होता है तो एक महीना दिखाता है सब। सरकार में क्या हो रहा है, आप देख ही रहे है। लालू और तेजस्वी यादव सत्तू खाते हैं तो लोग मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि तेजस्वी जो तय किए हैं, वही करना है। हम लोग उनके साथ हैं। पूरा बिहार परिवार हमारा है। जिसको जितना गाली देना है गली देते जाइए। सब को एक जुट रहना है।
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के नवगठित राज्य परिषद की बैठक की अध्यक्षता राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन ने की। यह कार्यक्रम पटना के ज्ञान भवन (गांधी मैदान) में हुई। बैठक में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और मंगनीलाल मंडल के अलावे राज्य के सभी नेता, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक एवं पूर्व विधायक सहित लगभग 800 राज्य परिषद के सदस्य शामिल हुए। मंगनी लाल मंडल को सत्र 2025 – 2028 के लिए बिहार प्रदेश राजद के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। यह आगामी बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर किया गया है।
ये भी पढ़ें-:
Rahul Gandhi Birthday: राहुल गांधी आज अपना 54वें जन्मदिन मना रहे है, PM Modi ने दी बधाई; Social Media ‘मीम्स’ की बाढ़
Homeguard recruitment: होमगार्ड भर्ती की नई तिथि आ गई, गोपालगंज में इस तिथि से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट, जानें पूरी जानकारी
Tata Power Solar ने दिया सस्ती बिजली का तोहफा- 1 किलोवाट का सोलर सिस्टम सिर्फ ₹2,499
Rashtriya Janata Dal: मंगनी लाल मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया