Bihar Politics: राज्य परिषद की बैठक में दहाड़े लालू यादव, कहा-नीतीश को हटाना है, RJD की सरकार बनानी है

Bihar Politics: RJD सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि पार्टी के 28 साल पूरे होने वाले हैं। इसलिए सभी को बधाई। सभी को मेहनत करनी चाहिए और RJD की सरकार बनानी चाहिए। नीतीश कुमार को हटाना है और RJD सरकार बनानी है। किसानों और गरीबों को आगे लाना है। तेजस्वी यादव को हर हाल में CM बनाया जाएगा और पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

Youth Jagran
6 Min Read

Bihar Politics: पटना में RJD की राज्य परिषद की बैठक हुई। इस बैठक में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के बाद तेजस्वी यादव ( (Tejashwi Yadav)) ही CM बनेंगे और इसमें कोई बदलाव नहीं हो सकता। लालू यादव ने कार्यकर्ताओं से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। इसके अलावा उन्होंने RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल (Manganilal Mandal) को बधाई दी। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ दिनों बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चुनाव है और मुझे उम्मीद है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को भी राष्ट्रीय परिषद में जगह दी जाएगी।

बिहार के राजनीतिक गलियारों में तेजस्वी के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल लालू यादव बीमार हैं और फिलहाल वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। ऐसे में तेजस्वी के बयान के बाद यह चर्चा आम है कि पूर्व राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को एक बार फिर पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। RJD सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि पार्टी 28 साल पूरे करने वाली है। इसलिए सभी को बधाई।

ये भी पढ़ें-: Bihar Politics: राबड़ी देवी ने आज सरकार के साथ -साथ मीडिया पर भी खूब बोली, कहा-यह रक्षास राज

सभी को मेहनत करनी चाहिए और RJD की सरकार बनानी चाहिए। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को हटाकर हमारी सरकार बनानी है। किसानों और गरीबों को आगे लाना है। तेजस्वी यादव को हर हाल में CM बनाया जाएगा और पार्टी को मजबूत किया जाएगा। RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव द्वारा स्थापित पार्टी RJD 5 जुलाई को 28 साल पूरे कर लेगी। तेजस्वी यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को निर्विरोध चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मंगनी लाल मंडल जी ने कर्पूरी ठाकुर के साथ काम किया और लालू यादव के साथ मंत्री भी रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हम उनके नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

अब इंतजार का समय नहीं है। अब क्षेत्र में जाने की जरूरत है, जो पार्टी के लिए काम करेगा जो जानता के बीच रहेगा उसे पार्टी टिकट देगी। जगदानंद सिंह ने पार्टी को बहुत आगे बढ़ाया। कर्पूरी ठाकुर को गाली किसने दिया किसने हटाया? रात दिन तेजस्वी यादव मेहनत करते है। पार्टी को खड़ा किया है। मै उन्हें धन्यवाद देता हूं। तेजस्वी यादव को हर हालत में सीएम बनाना है।
RJD राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव

‘पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय परिषद में’
तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ दिनों बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव है और मुझे उम्मीद है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को राष्ट्रीय परिषद में जगह दी जाएगी। नीतीश कुमार 20 साल से सीएम हैं और एनडीए की सरकार सत्ता में है। लोग उनसे परेशान हैं और चाहते हैं कि उन्हें किसी भी तरह बदला जाए। अब तो बिहार का बच्चा-बच्चा भी कह रहा है कि नीतीश को 2005 से 25 तक बहुत हो गया है। सीएम नीतीश आयोग की बैठक में नहीं जाते हैं। लेकिन एनडीए की बैठक में जरूर जाते हैं। नीतीश कुमार को सिर्फ कुर्सी से मतलब है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने अपने शासन में कई काम किए। चाहे वो अस्पताल में छापेमारी हो, लोगों को रोजगार देना हो या बिगड़ी व्यवस्था को ठीक करना हो। आज हम सरकार में नहीं हैं। लेकिन एक भी उपलब्धि बता दें जो उन्होंने की हो। अब बिहार में 2 उपमुख्यमंत्री हैं। लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। ये लोग सिर्फ इस बात की होड़ में लगे हैं कि लालू यादव और तेजस्वी यादव को कौन गाली देगा।

‘रेल मंत्रालय को 90 हजार करोड़ के मुनाफे में पहुंचाया’
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जब लालू यादव रेल मंत्री थे, तब उन्होंने रेल मंत्रालय को 90 हजार करोड़ के मुनाफे में पहुंचाया। गरीब भी एसी में सफर कर सकें। इसके लिए गरीब रथ चलाया गया। हम एनडीए से पूछते हैं, जो जमाई आयोग और दामाद आयोग वाले हैं। उन्हें बताना चाहिए कि कल पीएम आ रहे हैं। क्या वो बिहार को कोई विशेष पैकेज देने वाले हैं?

ये भी पढ़ें-: 
Rahul Gandhi Birthday: राहुल गांधी आज अपना 54वें जन्मदिन मना रहे है, PM Modi ने दी बधाई; Social Media ‘मीम्स’ की बाढ़

Homeguard recruitment: होमगार्ड भर्ती की नई तिथि आ गई, गोपालगंज में इस तिथि से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट, जानें पूरी जानकारी

Tata Power Solar ने दिया सस्ती बिजली का तोहफा- 1 किलोवाट का सोलर सिस्टम सिर्फ ₹2,499

Rashtriya Janata Dal: मंगनी लाल मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया

Share This Article
Follow:
Youth Jagran is your news, entertainment, and music-fashion website, and web stories. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.
Leave a comment
Malaika Arora 51 की उम्र में पहनी बैकलेस ड्रेस, Social Media पर Viral हनुमान जी की पूजा करने के कई तरीके हैं जय श्री कृष्ण जी मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर लगाई आग मोनालिसा फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर लगाई आग