World Press Freedom Day : आज है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस, जानें महत्व और इतिहास

Youth Jagran
4 Min Read

World Press Freedom Day : मीडिया (Media) को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ (fourth pillar of democracy) कहा जाता है, इससे समझा जा सकता है कि मीडिया कितना महत्वपूर्ण है। लेकिन इंडिया में हमेशा प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर ऊँगली उठती रहती है। 3 मई को मनाए जाने वाले विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर इंडिया में भी प्रेस की स्वतंत्रता पर चर्चा होना जरूरी है। आज प्रेस दुनिया में खबरें पहुंचाने का सबसे बढ़िया और सटीक माध्यम है।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2024: थीम (World Press Freedom Day 2024: Theme)
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की थीम हर साल बदलती रहती है। इस बार विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2024 की थीम ‘ए प्रेस फॉर द प्लैनेट: जर्नलिज्म इन द फेस ऑफ द एनवायर्नमेंटल क्राइसिस’ है।

इंडिया में प्रेस की स्वतंत्रता भारतीय संविधान के अनुच्छेद-19 में भारतीयों को दिए गए अभिव्यक्ति की आजादी के मूल अधिकार से सुनिश्चित होती है। विश्व स्तर पर प्रेस की आजादी को सम्मान देने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा द्वारा 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (world press freedom day) घोषित किया गया, जिसे विश्व प्रेस दिवस (world press day) के रूप में भी जाना जाता है।

यूनेस्को द्वारा 1997 से हर साल 3 मई (3 May) को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (world press freedom day) पर गिलेरमो कानो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज भी दिया जाता है। यह पुरस्कार उस व्यक्ति अथवा संस्थान को दिया जाता है जिसने प्रेस की स्वतंत्रता के लिए उल्लेखनीय कार्य किया हो। 1997 से अब तक इंडिया (India) के किसी भी पत्रकार (Journalist) को यह पुरस्कार नहीं मिलने की एक बड़ी वजह कई वरिष्ठ पत्रकार पश्चिम और इंडिया में पत्रकारिता के मानदंडों में अंतर को बताते हैं।

इंडियन पत्रकारित में हमेशा विचार हावी होता है, और पश्चिम में तथ्यात्मकता पर जोर दिया जाता है। इससे कहीं न कहीं हमारे पत्रकारिता के स्तर में कमी आती है। इसके अलावा इंडियन पत्रकारों में पुरस्कारों (awards) के प्रति जागरूकता की भी कमी है, वे इसके लिए प्रयासरत नहीं रहते।

प्रेस किसी भी समाज का आईना होता है। प्रेस की आजादी से यह बात साबित होती है कि उस देश में अभिव्यक्ति की कितनी स्वतंत्रता है। इंडिया (India) जैसे लोकतांत्रिक देश में प्रेस की स्वतंत्रता एक मौलिक जरूरत है। प्रेस (Press) और मीडिया (Media) हमारे आसपास घटित होने वाली घटनाओं से हमें अवगत करवा कर हमारे लिए खबर वाहक का काम करती हैं, यही खबरें हमें दुनिया से जोड़े रखती हैं।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (world press freedom day) का उद्देश्य प्रेस (Press) और मीडिया (Media) की आजादी के मह‍त्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। प्रेस की आजादी और समाचारों (news) को लोगों तक पहुंचाकर, सशक्त हो रहे मीडियाकर्मियों का व्यापक विकास करना इसका उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें :

IPL 2024 SRH vs RR: हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी

Esha Gupta: गर्मी में ईशा गुप्ता ने फैंस को छुड़ाया पसीना, Hot तस्वीरों Social Media पर Viral

T20 World Cup 2024 India Squad: BCCI ने T20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का किया ऐलान, रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे

IPL 2024 CSK vs PBKS: पंजाब ने CSK को 7 विकेट से हराया, बेयरस्टो और रोसोयू ने खेली तूफानी पारी

Share This Article
Follow:
Youth Jagran is your news, entertainment, and music-fashion website, and web stories. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.
Leave a comment
हनुमान जी की पूजा करने के कई तरीके हैं जय श्री कृष्ण जी मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर लगाई आग मोनालिसा फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर लगाई आग Happy Mother’s Day 2025