Lalu Yadav Birthday: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज 78वां जन्मदिन है। RJD के कार्यकर्ताओं से लेकर समर्थकों तक, पूरे राज्य में हर कोई जन्मदिन मना रहा है। लालू यादव ने आधी रात को केक काटकर अपने जन्मदिन की शुरुआत की। इस खास मौके पर RJD नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता बिहार के पूर्व CM राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर लगा रहा। सभी ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई देने के लिए RJD के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार 78 तरह के फलों की टोकरी लेकर पहुंचे। साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा लाया गया 78 किलो का लड्डू भी विशेष आकर्षण रहा, जिसे लालू यादव ने पारंपरिक अंदाज में तलवार से काटा।
सुबह से ही पूर्व CM राबड़ी आवास के बाहर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-नगाड़ों की आवाज के बीच लोग नाचते-गाते नजर आए। वीडियो में देखा गया कि कई कार्यकर्ता लालू यादव की तस्वीरें और पोस्टर लेकर चल रहे थे। कोई मिठाई और केक का डिब्बा लेकर पहुंचा था, तो कोई हाथ में तलवार लहराकर जश्न मना रहा था।
RJD इस दिन को ‘सामाजिक समरसता दिवस’ के तौर पर मना रही है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज 78 पाउंड (35 किलो से ज्यादा) का केक काटा जाएगा। लालू यादव को उनके जन्मदिन पर न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं, बल्कि कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने भी उन्हें बधाई दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर लिखा,
RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारे बीच का रिश्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहा है- यह एक गहरा मानवीय जुड़ाव रहा है, जो साझा मूल्यों और सामाजिक न्याय के संघर्ष पर आधारित है। आपका जीवन संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन आपने हमेशा उन लोगों के लिए मजबूती और साहस के साथ आवाज उठाई है, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। आज आपके जन्मदिन पर मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।”
राबड़ी आवास पर जश्न का माहौल जारी है। पार्टी कार्यकर्ता इस दिन को सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में मना रहे हैं।
ये भी पढ़ें-:
WhatsApp प्रोफाइल फोटो के लिए पहली बार आया है इतना दमदार फीचर, नया ऑप्शन करेगा कमाल
Raja Raghuvanshi: मेघालय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR
Hindi Suvichar: Best 100+ Aaj Ka Suvichar – सर्वश्रेष्ठ आज का सुविचार हिन्दी में