Vande Mataram: बिहार में ‘वंदे मातरम्’ से होगी स्कूलों की शुरुआत, BJP ने फैसले का किया जोरदार स्वागत

Vande Mataram: बिहार में स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में दिन की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से करने के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत Vande Mataram: राष्ट्रगीत देश के सम्मान और विश्वास के साथ स्वाभिमान का प्रतीक: कुंतल कृष्णन

3 Min Read
Vande Mataram: बिहार में ‘वंदे मातरम्’ से होगी स्कूलों की शुरुआत, BJP ने फैसले का किया जोरदार स्वागत (Image Source: AI-Generated)

Vande Mataram: पटना- बिहार में स्कूलों (Schools) और शैक्षणिक संस्थानों में दिन की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ (National song ‘Vande Mataram’) से करने के फैसले का प्रदेश भाजपा (BJP) ने स्वागत किया है। भाजपा के प्रवक्ता कुंतल कृष्णन (BJP Spokesperson Kuntal Krishnan) ने कहा कि यह फैसला स्वागतयोग्य है और इसके लिए उन्होंने बिहार सरकार को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से छात्रों में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत होगी, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी इन बच्चों में जाएगा, जो देश के भविष्य के लिए बेहतर होगा। साथ ही बच्चे राष्ट्रगीत का मतलब भी समझ सकेंगे।

यहभी पढ़ें: PHED मंत्री संजय सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों का सरकारी कैलेंडर में स्थान देकर सरकारी लूट का एक नया अध्याय शुरू किया है: एजाज अहमद

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से छात्रों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ गीत भारत के स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है, जो स्व-शासन की सामूहिक इच्छा तथा लोगों और उनकी मातृभूमि के बीच भावनात्मक जुड़ाव को समाहित करता है।

उन्होंने कहा कि यह सभी देशवासियों को समझना होगा कि राष्ट्रगान या राष्ट्रगीत कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि देश के सम्मान और विश्वास के साथ स्वाभिमान का प्रतीक है।

यहभी पढ़ें: Ram Navami: लालू, राबड़ी सहित राजद परिवार के नेताओं ने रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना जगाने के संदर्भ में राष्ट्रीय गीत आवश्यक है और प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं ही इसके प्रति प्रतिबद्धता प्रकट करनी चाहिए। इसमें कोई दो राय नहीं कि राष्ट्रगान या राष्ट्रगीत का सम्मान होना चाहिए, इसे देश के सभी नागरिकों को करना चाहिए। यह उनका अपने देश के प्रति पहला कर्तव्य है।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार में ‘नीतीश मॉडल’ vs ‘सम्राट मॉडल’ पर सियासी घमासान, CM की कुर्सी से पहले ही भिड़ंत, NDA में बढ़ी दरार

यहभी पढ़ें: CTET 2026 Answer Key: CTET एग्जाम की आंसर की जारी, इसे ctet.nic.in पर यहां देखें

यहभी पढ़ें: IND vs ENG T20 World Cup Semi Final: वानखेड़े में रनों की बारिश! इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया

यहभी पढ़ें: PM Kisan Yojana से लाखों किसानों के नाम हटा दिए गए हैं; चेक करें कि आपका नाम शामिल है या नहीं

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version