Saif Ali Khan: अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला, लुटेरों ने घर में घुसकर 6 बार किया हमला, 3 सर्जरी होंगी

Youth Jagran
6 Min Read

Saif Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Bollywood actor Saif Ali Khan) पर हमला हुआ है। लुटेरों ने मुंबई में अभिनेता के घर में घुसकर रात 2 बजे धारदार हथियार से हमला किया। सैफ अली खान के शरीर पर 6 बार हमला किया गया है। अभिनेता को मुंबई के लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मुंबई पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला किसने और क्यों किया। मुंबई पुलिस की एक टीम जांच के लिए उनके घर पहुंची है। जानकारी जुटाने के लिए पुलिस सैफ अली खान के हाउस स्टाफ के 5 सदस्यों से पूछताछ कर रही है।

मुंबई पुलिस ने क्या कहा?
सैफ अली खान पर हुए हमले पर मुंबई पुलिस ने कहा कि बुधवार देर रात 2 बजे एक अज्ञात व्यक्ति अभिनेता के घर में घुसा और वहां मौजूद नौकरानी से बहस करने लगा। सैफ अली खान दोनों के बीच आए और उस व्यक्ति को समझाने की कोशिश की। लेकिन गुस्से में आकर उस व्यक्ति ने सैफ अली खान पर हमला कर दिया। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान उन्होंने सैफ पर चाकू से 6 बार वार किए।


ये भी पढ़ें-: Shweta Tiwari Photos: श्वेता तिवारी 44 की उम्र में बेहद हॉट दिखीं, तस्वीरें Social Media पर Viral

हमले में नौकरानी भी घायल
सूत्रों के मुताबिक, अभिनेता सैफ अली खान की गर्दन पर एक और रीढ़ के पास एक घाव है। रीढ़ के पास का घाव थोड़ा गहरा है। सैफ के घर की नौकरानी भी घायल हुई है। हालांकि, नौकरानी को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि उनके घर में एक डक्ट है, जो बेडरूम के अंदर खुलता है। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि लुटेरे इसी डक्ट के जरिए घुसे होंगे। बच्चों के कमरे में सैफ पर चाकू से हमला किया गया।

सैफ का परिवार घर पर था
सूत्रों के मुताबिक, घटना के वक्त करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और उनके बच्चे तैमूर और जेह समेत पूरा परिवार घर पर ही था। बताया जा रहा है कि अभिनेता सैफ अली खान ने परिवार को बचाने के लिए लुटेरों का सामना किया। अभिनेता की टीम की तरफ से एक आधिकारिक बयान भी आया है। जिसके मुताबिक, सैफ के घर पर चोरी की कोशिश की गई। फिलहाल उनका अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा है। यह पुलिस केस है। स्थिति के बारे में अपडेट दिया जाएगा।

घटना के बाद हमलावर भाग गए
सूत्रों के अनुसार, बच्चों की नानी ने सबसे पहले शोर सुना और जाग गईं। इस दौरान सैफ ने सभी को बचाने के लिए हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की। लुटेरों ने सैफ पर चाकू से हमला किया और फिर वहां से भाग गए। हमले के बाद सैफ को लीलावती अस्पताल ले जाया गया।

करीना कपूर की टीम ने यह कहा
घटना के बाद करीना कपूर की टीम ने एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है, ‘बीती रात सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर में लूट की कोशिश की गई। सैफ के हाथ में चोट आई है, जिसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के बाकी सदस्य ठीक हैं। मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध है कि वे अटकलें न लगाएं। पुलिस अपनी जांच कर रही है।

लीलावती अस्पताल का बयान
लीलावती अस्पताल ने भी सैफ अली खान को लेकर एक बयान जारी किया है। अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्मानी ने कहा, ‘सैफ अली खान को उनके बांद्रा स्थित घर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मार दिया। सैफ को सुबह 3.30 बजे अस्पताल लाया गया था। उन पर 6 बार चाकू से वार किया गया, जिससे सैफ के शरीर पर दो गहरे घाव हैं। इनमें से एक घाव रीढ़ के पास है। एक्टर का ऑपरेशन न्यूरोसर्जन, कॉस्मेटिक सर्जन और एनेस्थेटिस्ट डॉ. के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम कर रही है। न्यूरो सर्जरी पूरी हो चुकी है। एक्टर के शरीर से नुकीली चीज निकाली गई है। जो करीब 2 से 3 इंच लंबी है। इसे चाकू का हिस्सा बताया जा रहा है। अब कॉस्मेटिक सर्जरी चल रही है। सैफ पर हमले के बाद करीना कपूर खान अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ सुबह 4.30 बजे अस्पताल पहुंचीं। हालांकि, जब सैफ को सर्जरी के लिए ले जाया गया तो दोनों वहां से चली गईं।

9 घंटे पहले यहां थीं करीना
हमले से करीब 9 घंटे पहले करिश्मा कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने बहन करीना कपूर, दोस्त रिया और सोनम कपूर के साथ पार्टी की थी। तीनों ने साथ में डिनर एन्जॉय किया। करीना ने बहन करिश्मा की इस पोस्ट को अपने अकाउंट पर री-शेयर किया।

ये भी पढ़ें-:
Bihar Politics: लालू यादव से मिलने पहुंचे पशुपति पारस, बिहार की सियासत में हलचल

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने कहा-अब सीधा चुनाव होगा, बिहार में सियासी हलचल तेज

Makar Sankranti 2025 : मकर संक्रांति और महाकुंभ का पहला अमृत स्नान आज, यहां जानें महापर्व के बारे में

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Youth Jagran is your news, entertainment, and music-fashion website, and web stories. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.
Leave a comment
हनुमान जी की पूजा करने के कई तरीके हैं जय श्री कृष्ण जी मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर लगाई आग मोनालिसा फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर लगाई आग Happy Mother’s Day 2025