RJD: Hindu Nav Varsh 2026 Ki Hardik Shubhkamnaye: आज पूरे देश में हिंदू नव वर्ष (Hindu Nav Varsh 2026) को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। एक ओर, ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, नया साल जनवरी महीने में शुरू होता है; वहीं, हिंदू पंचांग (कैलेंडर) चंद्र और सूर्य की गणनाओं पर आधारित होता है। इसी कारण से, इसकी तिथियाँ ग्रेगोरियन कैलेंडर की तिथियों से अलग होती हैं। हिंदू नव वर्ष चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष (चाँद के बढ़ने का चरण) की प्रतिपदा तिथि (पहला दिन) को शुरू होता है। इसे सृष्टि की रचना और नई शुरुआत का दिन माना जाता है। हिंदू नव वर्ष को विभिन्न रूपों में मनाया जाता है।
यहभी पढ़ें: Bihar Next CM: “क्या सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के CM? नीतीश कुमार की मंशा पर करीबी मंत्री का बड़ा खुलासा”
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ श्रीमती कांति सिंह,श्री जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, सैयद फैसल अली, बिनु यादव,राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, सांसद श्री सुरेंद्र प्रसाद यादव, संजय यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव श्री कार्तिकेय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,डॉ तनवीर हसन, पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता, श्री शिवचंद्र राम, इसराइल मंसूरी, सुरेश पासवान, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, विधान पार्षद कारी मो शोहैब, रिंकू यादव, प्रदेश प्रवक्ता डॉ उर्मिला ठाकुर, एजाज अहमद सहित राजद परिवार के नेताओं ने सभी देशवासियों को नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी है।
नेताओं ने कहा कि मंगलकामना है कि मां का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे, सभी के जीवन में सुख, शांति, सकारात्मकता, संयम और समृद्धि आए तथा इतनी शक्ति मिले कि हम संकल्प के साथ हर जरूरतमंद की मदद कर सके। और श्रम, साहस एवं श्रद्धा, विश्वास और सच्चे मन से प्रयत्न एवं प्रार्थना करते हैं कि सभी को बेहतर मंजिल मिले।
(एजाज अहमद)
प्रदेश प्रवक्ता, राजद, बिहार
यहभी पढ़ें: CTET 2026 Answer Key: CTET एग्जाम की आंसर की जारी, इसे ctet.nic.in पर यहां देखें
यहभी पढ़ें: IND vs ENG T20 World Cup Semi Final: वानखेड़े में रनों की बारिश! इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया
यहभी पढ़ें: PM Kisan Yojana से लाखों किसानों के नाम हटा दिए गए हैं; चेक करें कि आपका नाम शामिल है या नहीं
यहभी पढ़ें: OTT Platforms: अश्लील कंटेंट के खिलाफ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की, पांच OTT प्लेटफॉर्म को ब्लॉक किया
