Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( (Priyanka Chopra)) और निक जोनस (Nick Jonas) न केवल बी-टाउन में बल्कि ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री में भी एक मशहूर जोड़ी हैं। दोनों चाहे कितने भी प्रोफेशनली बिजी क्यों न हों, एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए हमेशा समय निकाल ही लेते हैं। हाल ही में निक ने एक वीडियो के जरिए बताया है कि प्रियंका के बिना उनका क्या हाल होता है। उनका एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों गर्मियों की छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं। यह कपल पिछले कुछ दिनों से वेकेशन पर है और लगातार वहां से क्यूट तस्वीरें शेयर कर रहा है। अब अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस ने एक सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक पल एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।
पत्नी को लिप-लॉक करते दिखे निक जोनस
निक जोनस ने बीती रात इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी प्रियंका के साथ एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में एक्टर अपने एक्सप्रेशन्स से बता रहे हैं कि पत्नी के बिना वो उदास और बोर हो जाते हैं, लेकिन जैसे ही उनकी पत्नी आती हैं, वो उत्साह से भर जाते हैं। वीडियो में दोनों लिप-लॉक करते भी नज़र आए।
इस दौरान देसी गर्ल बीच गर्ल बनी हैं। उन्होंने ब्लैक बिकिनी में अपना स्टनिंग लुक दिखाया है, वहीं निक जोनस भी ब्लैक आउटफिट में अपनी लेडी लव के साथ ट्विनिंग कर रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं तुम्हें छोड़ नहीं सकता।” इस वीडियो पर प्रियंका की ‘बर्फी’ को-स्टार इलियाना डिक्रूज़ ने कमेंट करते हुए लिखा, “बेहद खूबसूरत।”
प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म
निजी जिंदगी के अलावा, प्रियंका के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों अपनी भारतीय फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ की तैयारियों में व्यस्त हैं। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में महेश बाबू और आर माधवन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। वो चार साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। हाल ही में वो हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आई थीं।