Nitish Kumar in Siwan: PM Modi के सामने फिर नीतीश ने लालू-राबड़ी पर साधा निशाना, कहा-खाली अनाप-शनाप करता है

Nitish Kumar in Siwan: विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज ये लोग बकवास प्रचार कर रहे हैं, यह बिल्कुल बेमतलब है। इनके राज में कोई काम नहीं हुआ।

Youth Jagran
4 Min Read

Nitish Kumar in Siwan: अपने संबोधन में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने लालू-राबड़ी (Lalu-Rabri) के राज की याद दिलाते हुए विपक्ष पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि याद करिए, पहले कुछ नहीं था। 2005 में NDA की सरकार आने से पहले लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकते थे। वह बहुत बुरा वक्त था। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज ये लोग बकवास प्रचार कर रहे हैं, यह बिल्कुल बेमतलब है। नीतीश कुमार ने ये बातें सीवान (Siwan) के जसौली में आयोजित पीएम मोदी (PM Modi) की रैली में अपने संबोधन के दौरान कहीं।

नीतीश कुमार ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि 2005 में NDA की सरकार बनने के बाद से हमने पूरे बिहार के लिए काम किया है। जब बिहार की जनता ने हमें मौका दिया तो हमने काम किया। लेकिन हमसे पहले जो लोग आए, वे हर जगह बेकार का प्रचार करते हैं। उनकी सरकार में कोई काम नहीं हुआ। उस समय लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। स्थिति इतनी खराब थी। और अब आप देख सकते हैं कि इतनी बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं और महिलाएं भी आई हैं। आप सभी प्रधानमंत्री का भाषण सुनने आए हैं। महिलाएं भी इतनी बड़ी संख्या में आई हैं। यह बदलते बिहार की तस्वीर है।

ये भी पढ़ें-: PM Modi in Siwan: सीवान में आज पीएम मोदी की होगी जनसभा, बिहार को देंगे 6 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

नीतीश कुमार ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि 2005 से जब एनडीए की सरकार बनी, तब से हमने पूरे बिहार के लिए काम किया है। जब बिहार की जनता ने हमें मौका दिया, हमने काम किया। लेकिन हमसे पहले जो लोग आए, वे हर जगह बेकार का प्रचार करते हैं। उनकी सरकार में कोई काम नहीं हुआ। उस समय लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। स्थिति इतनी खराब थी। और अब आप देख सकते हैं कि इतनी बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं और महिलाएं भी आई हैं। आप सभी प्रधानमंत्री का भाषण सुनने आए हैं। महिलाएं भी इतनी बड़ी संख्या में आई हैं। यह बदलते बिहार की तस्वीर है।

युवक-युवतियों को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का काम किया गया। हमने घूम-घूम कर विकास कार्यों को देखा और जो भी अनियमितताएं पाई गईं, उन्हें ठीक किया। नई योजनाओं को मंजूरी दी गई। आज सीवान गोपालगंज के लिए कई योजनाओं को मंजूरी मिलने जा रही है। आपको याद रखना चाहिए कि केंद्र सरकार ने आपके लिए क्या-क्या काम किए हैं। केंद्र सरकार ने 24 जुलाई के बजट में बिहार को विशेष सहायता का पैकेज दिया। बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि की घोषणा की गई। फरवरी 2025 के बजट में बिहार में मखाना बोर्ड की घोषणा की गई। कोशी नहर के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की गई।

ये भी पढ़ें-: 
Bihar Politics: राज्य परिषद की बैठक में दहाड़े लालू यादव, कहा-नीतीश को हटाना है, RJD की सरकार बनानी है

Rahul Gandhi Birthday: राहुल गांधी आज अपना 54वें जन्मदिन मना रहे है, PM Modi ने दी बधाई; Social Media ‘मीम्स’ की बाढ़
Homeguard recruitment: होमगार्ड भर्ती की नई तिथि आ गई, गोपालगंज में इस तिथि से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट, जानें पूरी जानकारी

Share This Article
Follow:
Youth Jagran is your news, entertainment, and music-fashion website, and web stories. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version