MI vs GT: गुजरात ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया, GT पहुंचा टॉप पर

0
276
MI vs GT

MI vs GT: गुजरात टाइटंस ने DLS के आधार पर मुंबई इंडियंस को 3विकेट से हरा दिया। बारिश से प्रभावित मैच में गुजरात को 19 ओवर में 147 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने हासिल कर लिया। इससे पहले मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए। उनकी ओर से विल जैक्स ने सबसे ज्यादा 53 रन की पारी खेली।

गुजरात टाइटन्स पहुंचा टॉप पर

सीजन की आठवीं जीत के साथ गुजरात 16 अंक और 0.793 के नेट रन रेट के साथ पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गया है। उसने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पीछे छोड़ा। वहीं, मुंबई 12 में सात मैच जीतकर और पांच हारकर चौथे स्थान पर पहुंच गया। इसके साथ ही मुंबई का विजय रथ रुक गया। इससे पहले मुंबई ने लगातार छह मैच जीते थे।

मुंबई के लिए बारिश बनी मुसीबत
बारिश से प्रभावित इस मैच में गुजरात ने आखिरी ओवर में शानदार जीत दर्ज की। दरअसल, 18वें ओवर के बाद बारिश ने दस्तक दी और मैच रोक दिया गया। उस समय गेराल्ड कोएट्जी और राहुल तेवतिया 5-5 रन बनाकर क्रीज पर खड़े थे। गुजरात का स्कोर 132/6 था। अब उन्हें जीत के लिए आखिरी दो ओवर में 24 रन चाहिए थे। हालांकि, बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और डीएलएस पद्धति के आधार पर उन्हें 19 ओवर में 147 रन का नया लक्ष्य मिला।

ये भी पढ़ें-: IPL 2025 SRH vs DC: बारिश ने SRH की उम्मीदों पर फेरा पानी, Delhi Capitals को राहत दी

19वें ओवर का रोमांच

कप्तान हार्दिक पांड्या ने दीपक चाहर को गेंद थमाई। स्ट्राइकर एंड पर राहुल तेवतिया और नॉन स्ट्राइकर एंड पर गेराल्ड कोएट्जी मौजूद थे। टीम को जीत के लिए छह गेंदों में 15 रन चाहिए थे।

चाहर की पहली गेंद पर तेवतिया ने जोरदार शॉट खेला और उसे सीधे चार रन के लिए बाउंड्री पर भेज दिया। अब उन्हें पांच गेंदों में 11 रन चाहिए थे।

दूसरी गेंद पर तेवतिया ने एक रन चुराया और गुजरात का लक्ष्य चार गेंदों में 10 रन हो गया।

तीसरी गेंद पर गेराल्ड कोएट्जी ने शानदार छक्का लगाया और लक्ष्य तीन गेंदों में चार रन हो गया।

चौथी गेंद पर कोएट्जी ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर शॉट खेला और रन के लिए दौड़ पड़े। इसी बीच अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दे दिया। स्कोर तीन गेंदों में तीन रन हो गया।

नो बॉल होने के कारण चाहर को चौथी गेंद फिर फेंकनी पड़ी और स्ट्राइकर एंड पर राहुल तेवतिया आए। उन्होंने फुलटॉस गेंद पर एक रन चुराया और स्कोर बराबर हो गया। अब गुजरात को जीत के लिए दो गेंदों में एक रन चाहिए था।

5वीं गेंद पर कोएट्जी नमन धीर के हाथों कैच आउट हो गए और मैच का रोमांच आसमान पर पहुंच गया। अब टीम को जीत के लिए एक गेंद में एक रन चाहिए था और क्रीज पर अरशद खान आए।

आखिरी गेंद पर अरशद खान ने मिडऑफ की ओर शॉट खेला और रन के लिए दौड़ पड़े। हार्दिक पंड्या ने बॉल को पकड़ा और गेंदबाज के छोर पर चहर को रन आउट करने के लिए थ्रो किया, लेकिन गेंदबाज इसे पकड़ नहीं सका और अरशद और तेवतिया रन चुराने में सफल रहे। इस तरह गुजरात ने डीएलएस पद्धति के आधार पर 3 विकेट से मैच जीत लिया।

गुजरात टाइटन्स की पारी (Gujarat Titans innings)
गुजरात की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत झटकेदार रही। ट्रेंट बोल्ट ने दूसरे ओवर में साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 5 रन बना सके। इसके बाद शुभमन गिल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 63 गेंदों पर 72 रनों की साझेदारी की। अश्विनी कुमार ने बटलर को रेयान रिकेल्टन के हाथों कैच कराया। वह 27 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शुभमन गिल को शेरफेन रदरफोर्ड का साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 35 रन जोड़े। जसप्रीत बुमराह ने कप्तान गिल को बोल्ड किया। वह 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बना सके। इसके बाद बोल्ट ने रदरफोर्ड को अपना शिकार बनाया। वह 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा शाहरुख खान ने छह, राशिद खान ने दो और गेराल्ड कोएट्जी ने 12 रन बनाए। वहीं, राहुल तेवतिया 11 और अरशद खान एक रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और अश्विनी कुमार ने दो-दो विकेट लिए जबकि दीपक चाहर को एक सफलता मिली।

मुंबई इंडियंस की पारी (mumbai indians innings)
मुंबई इंडियंस विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के छूटे कैच का फायदा नहीं उठा पाई। एक समय मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 97 रन था। जैक्स और सूर्या विकेट पर थे, लेकिन 26 रन के अंतराल में उन्होंने 5 विकेट गंवा दिए, जिसके कारण मुंबई के बल्लेबाज गुजरात के खिलाफ आठ विकेट पर 155 रन ही बना सके। 26 रन पर शुरुआती दो विकेट गंवाने के बाद जैक्स और सूर्या ने 43 गेंदों में 71 रनों की साझेदारी कर मुंबई को संभाला। पिछले मैच में अपने हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच बने जैक्स ने 35 गेंदों पर 5 चौकों, 3 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए और मुंबई की तरफ से पहला अर्धशतक लगाया जबकि सूर्या ने 24 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 35 रन बनाए। सात विकेट पर 123 रन के बाद कॉर्बिन बॉश ने 22 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर मुंबई को 150 के पार पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक गुजरात ने दो ओवर में एक विकेट पर 10 रन बना लिए थे।

ये भी पढ़ें-:
IPL 2025 SRH vs DC: बारिश ने SRH की उम्मीदों पर फेरा पानी, Delhi Capitals को राहत दी

Bihar Politics: पप्पू यादव ने चुनाव से पहले संभाला मोर्चा, कांग्रेस को 70 नहीं 100 सीट मिले

Caste Census: जातिगत जनगणना को लेकर तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखे पत्र, कौन सी नई मांगें रखीं? पूरा पत्र पढ़िये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here