Bihar Politics Patna: बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव रणविजय साहू (Ranvijay Sahu, Principal General Secretary of the Bihar State Rashtriya Janata Dal) के समक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बिहार विधान परिषद के वैशाली के पूर्व प्रत्याशी मोहम्मद खालीकुल्लाह उर्फ झुन्नु भाई ने आज अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर वैशाली विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व प्रत्याशी अजय कुशवाहा, राजद आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पी के चौधरी एवं प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: Nitish Kumar Resignation From MLC: नीतीश कुमार को MLC पद छोड़ने पर मजबूर किया गया? BJP पर RJD का बड़ा आरोप
इस आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि खलीकुल्लाह को राजद की सदस्यता रसीद के साथ प्रतीक चिन्ह गमछा एवं फूलों का माला देकर पार्टी नेताओं ने पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। इनके पार्टी में शामिल होने से राष्ट्रीय जनता दल को मजबूती मिलेगी।
रणविजय साहू ने आगे कहा इनके पार्टी में शामिल होने से सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की धारा को मजबूती मिलेगी। और श्री लालू प्रसाद जी के विचारों और तेजस्वी जी के कार्यों को आगे बढ़ाने में पार्टी को काफी फायदा मिलेगा।
एजाज अहमद प्रदेश प्रवक्ता, राष्ट्रीय जनता दल, बिहार
यहभी पढ़ें: CTET 2026 Answer Key: CTET एग्जाम की आंसर की जारी, इसे ctet.nic.in पर यहां देखें
यह भी पढ़ें: IND vs ENG T20 World Cup Semi Final: वानखेड़े में रनों की बारिश! इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया
यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana से लाखों किसानों के नाम हटा दिए गए हैं; चेक करें कि आपका नाम शामिल है या नहीं
यह भी पढ़ें: OTT Platforms: अश्लील कंटेंट के खिलाफ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की, पांच OTT प्लेटफॉर्म को ब्लॉक किया
