IPL 2023: Suryakumar Yadav ने IPL में लगाया पहला शतक, गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों को घुमाया 360 डिग्री

Youth Jagran
4 Min Read

Patna: IPL 2023 MI Vs GT विश्व के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज (t20 batsman) सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने आईपीएल (IPL) में पहला शतक (first century) लगाया। गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ शुक्रवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Explosive batsman Suryakumar Yadav) ने 49 गेंद में 103 रनों की नाबाद पारी खेली। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने मैच की आखिरी गेंद पर अल्जारी जोसेफ के खिलाफ छक्का जड़कर आईपीएल (IPL) में अपना पहला शतक (first century) लगाया। उन्होंने अपनी पारी में मैदान के चारों ओर 11 चौके और 6 छक्के लगाया।

आखिरी तीन ओवर में ठोके 50 रन
‘मिस्टर 360 डिग्री’ नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इस दौरान दो अर्धशतकीय साझेदारी की। उन्होंने विष्णु विनोद (20 गेंद में 30 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 42 गेंद में 62 रन की साझेदारी करने के बाद छठे विकेट के लिए कैमरून ग्रीन के साथ 18 गेंद में 54 रन की साझेदारी की। इसमें ग्रीन का योगदान 3 गेंद महज 3 रन का था। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इसके आद आखिरी 3 ओवर में 15 गेंदों का सामना किया और इन 15 गेंदों में 50 रन बनाए। उन्होंने 18वें ओवर में मोहित (mohit) के खिलाफ 3 चौके और 1 छक्का लगाने के बाद 19वें ओवर में शमी के खिलाफ छक्का और 2 चौके जड़े। आखिरी ओवर में 2 छक्के के साथ सूर्यकुमार यादव अपना शतक पूरा किया।

सीजन की तीसरी सेंचुरी
वेेंकटेश अय्यर-104 रन vs मुंबई इंडियंस
यशस्वी जायसवाल- 124 रन vs मुंबई इंडियंस
सूर्यकुमार यादव- 103* vs गुजरात टाइटंस

रोहित शर्मा और ईशान किशन ने दिलाई अच्छी शुरुआत (Rohit Sharma and Ishaan Kishan gave a good start)
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपनी पारी का पहला छक्का लगाया। राशिद खान (rashid khan) और नूर के खिलाफ संभल कर बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार यादव ने 15वें ओवर में जोसेफ के खिलाफ फिर से चौका और छक्का लगाकर टीम के रनों के आंकड़े को 150 के पार पहुंचाया। सूर्यकुमार यादव के अलावा ईशान किशन (20 गेंद में 31 रन), रोहित शर्मा (18 गेंद में 29 रन) और विष्णु विनोद ने भी बल्ले से अच्छा योगदान दिया। गुजरात के लिए राशिद खान ने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए। 1 सफलता मोहित शर्मा को मिला (4 ओवर में 43 रन दिए) । मोहम्मद शमी (4ओवर में 53) और अल्जारी जोसेफ (4 ओवर में 52 रन) ने बिना किसी सफलता के रन लुटाए।

मुंबई के लिए शतक लगाने वाले खिलाड़ी

बल्लेबाज रन खिलाफ जगह साल
सनथ जयसूर्या 114* चेन्नई सुपरकिंग्स मुंबई 2008
रोहित शर्मा 109* कोलकाता नाइटराइडर्स कोलकाता 2012
सूर्यकुमार यादव 103* गुजरात टाइटंस मुंबई 2023
सचिन तेंदुलकर 100* कोच्चि टस्कर्स केरल मुंबई 2011
लेंडल सिमंस 100* पंजाब किंग्स मोहाली 2014
Share This Article
Follow:
Youth Jagran is your news, entertainment, and music-fashion website, and web stories. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.
Leave a comment