Lok Sabha Election 2024: BJP ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, PM Modi समेत 34 मंत्रियों के नाम शामिल:देखें लिस्ट

6 Min Read

Lok Sabha Election 2024: BJP ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पीएम मोदी (PM Modi) समेत 34 केंद्रीय मंत्रियों (Union Ministers) के नाम शामिल हैं। BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (press conference) को संबोधित करते हुए बताया कि PM मोदी की अध्यक्षता में 29 फरवरी को हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए थे, जिसकी घोषणा आज हम कर रहे हैं। विनोद तावड़े ने कहा कि PM मोदी एक बार फिर वाराणसी (Varanasi) से चुनाव लड़ेंगे।

इसके अलावा 34 मंत्रियों और 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी BJP ने मैदान में उतारा है। BJP की पहली सूची में
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh): 51
पश्चिम बंगाल (West Bengal): 20
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh): 24
गुजरात (Gujarat): 15
राजस्थान (Rajasthan): 15
केरल (Kerala): 12
तेलंगाना (Telangana): 9
असम (Assam): 11
झारखंड (Jharkhand): 11
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh): 11
दिल्ली (Delhi): 5
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) : 2
उत्तराखंड (Uttarakhand): 3
अरुणाचल (Arunachal): 2
गोवा (Goa): 1
त्रिपुरा (Tripura): 1
अंडमान (andaman): 1
दमन और दीव (Daman and Diu): 1
इन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। BJP की पहली सूची में 28 महिलाएं, 27 एसटी, 18 एसटी, 57 ओबीसी और 47 युवा नेता शामिल हैं, जिनको लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिला है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बार भी गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह: गांधीनगर
मनसुख मांडवीया: पोरबंदर
राजनाथ सिंह: लखनऊ
जितेंद्र सिंह: उधमपुर
किरेन रिजिजू: अरुणाचल ईस्ट
तापिर गाओ: अरुणाचल पूर्व
स्मृति ईरानी :अमेठी
अर्जुन मुंडा: खूंटी
सर्बानंद सोनोवाल : असम के डिब्रूगढ़
संजीव बालियान: मुज्जफरनगर
निसिथ प्रमाणिक:कूच बिहार
श्रीपद येसो नाईक: नॉर्थ गोवा
विनोद चावड़ा: कच्छ
भरूच: मनसुख वसावा
नवसारी: सीआर पाटिल चुनाव लड़ेंगे। छत्तीसगढ़ में सरोज पांडेय कोरबा, विजय बघेल दुर्ग, बृजमोहन अग्रवाल रायपुर से चुनाव लड़ेंगे. जम्मू से जुगल किशोर शर्मा BJP के उम्मीदवार होंगे। हजारीबाग से मनीष जायसवाल चुनाव लड़ेंगे। जयंत सिन्हा इस सीट से वर्तमान सांसद हैं।

दिल्ली (Delhi) की 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान
BJP ने दिल्ली की 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने प्रवीण खंडेलवाल को चांदनी चौक, मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी दिल्ली, बांसुरी स्वराज को सेंट्रल दिल्ली, कमलकित सहरावत को पश्चिमी दिल्ली और रामवीर बिधूड़ी को दक्षिणी दिल्ली सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।

विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे शिवराज चौहान
मध्य प्रदेश में पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान को विदिशा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना, खजुराहो से वीडी शर्मा, भोपाल से आलोक शर्मा को BJP ने उम्मीदवार बनाया है।

राजस्थान की अलवर सीट से चुनाव लड़ेंगे भूपेंद्र यादव
BJP ने राजस्थान की बीकानेर सीट से एक बार फिर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव अलवर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पीपी चौधरी पाली से, गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर से, कैलाश चौधरी बाड़मेर से, ओम बिरला कोटा से, सीपी जोशी चित्तौड़गढ़ से और दुष्यंत सिंह झालावाड़ से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

राजीव चंद्रशेखर केरल के तिरुवनंतपुरम से लड़ेंगे चुनाव
BJP ने केरल की मल्लापुरम सीट से डॉ अब्दुल सलाम, त्रिशूर से सुरेश गोपी, तिरुवनंतपुरम से केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर को टिकट दिया है। BJP ने पश्चिमी त्रिपुरा सीट से पूर्व CM बिप्लब कुमार देब को टिकट दिया है।

उत्तर प्रदेश की 51 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, 47 को दोबारा टिकट
BJP ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 51 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है, इनमें से 47 सीटों पर 2019 के ही उम्मीदवारों को दोबारा टिकट दिया हैं। BJP ने सिर्फ 4 सीटों पर नए उम्मीदवार उतारे हैं। दिनेशलाल यादव निरहुआ को BJP ने फिर से आजमगढ़ से उम्मीदवार बनाया है। गोरखपुर सीट से रवि किशन BJP के उम्मीदवार बनाया है। वह वर्तमान में इस सीट से सांसद हैं। हेमा मालिनी (Hema Malini) मथुरा से एक बार फिर BJP के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने लखीमपुर खीरी सीट से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की उम्मीदवारी इस बार भी बरकरार रखी है। जौनपुर, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर और नगीना सीटों पर बीजेपी ने इस बार प्रत्याशी बदले हैं। नगीना से ओम कुमार भाजपा के उम्मीदवार होंगे। BJP ने BSP से आए रितेश पांडेय को अंबेडकरनगर से उम्मीदवार बनाया है। जौनपुर से BJP ने कृपाशंकर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। श्रावस्ती से BJP ने साकेत मिश्रा को टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें :–

नाटो को धमकी के 24 घंटे के अंदर ‘ब्रह्मास्त्र’ से बड़ी चेतावनी, रूस ने परमाणु मिसाइल का किया टेस्ट, Putin का क्या है प्लान?

Share This Article
Follow:
Youth Jagran is your news, entertainment, and music-fashion website, and web stories. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version