Home entertainment Anant Ambani Pre Wedding: अनंत अंबानी के इवेंट में MS Dhoni और...

Anant Ambani Pre Wedding: अनंत अंबानी के इवेंट में MS Dhoni और Salman Khan ने किया एक-दूसरे को इग्नोर, Video Social Media पर Viral

MS-Dhoni-Salman-Khan

Anant Ambani pre wedding: इंडिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की शादी (wedding) में सेलिब्रिटी (celebrity) का जमावड़ा लगा है। गुजरात (Gujarat) के जामनगर (Jamnagar) में राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ उनकी प्री वेडिंग सेरेमनी (Pre Wedding Ceremony) जारी है। देश-विदेशी की कई बड़ी हस्तियां इस 3 दिवसीय सेरेमनी का हिस्सा बनने पहुंचीं हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री (bollywood industry) के साथ-साथ क्रिकेट के कई दिग्गज इस 3 दिन की सेरेमनी में आए हैं। पार्टी के कई वीडियोज और फोटोज Social Media पर जमकर वायरल (Viral) हो रही हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Bollywood superstar Salman Khan) और पूर्व इंडियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) नजर आ रहे हैं। दोनों के पास और भी कई स्टार्स हैं, लेकिन लोगों का ध्यान तो धोनी (Dhoni) और सलमान खान पर ही टिका हुआ है।

इस वायरल वीडियो को देखकर तो यही लगता है कि सलमान खान (Salman Khan) और एमएस धोनी (MS Dhoni) एक-दूसरे को इग्नोर कर रहे हैं। वीडियो में धोनी और सलमान के अलावा सलमान के बॉडीगार्ड शेरा, बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो देखे जा रहे हैं। वीडियो में धोनी और सलमान खान एक-दूसरे को पूरी तरह इग्नोर करते देखे जा सकते हैं। अब इस वायरल वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट्स कर रहे है। दोनों के फैंस अपने-अपने हिसाब से इसके मायने निकाल रहे हैं।

दोनों के फैंस के लिए ये सरप्राइजिंग (Surprising) भी है क्योंकि सलमान खान (Salman Khan) ने कई बार सार्वजनिक मंच से धोनी (MS Dhoni) को अपना सबसे पसंदीदा क्रिकेटर बताया है। दोनों इससे पहले जब भी किसी इवेंट पर मिले तो हमेशा गर्मजोशी से मिले हैं। दोनों के बीच कभी कोई मनमुटाव नहीं रहा। इसके बावजूद इस तरह एक-दूसरे को इग्नोर करने की बात दोनों के फैंस को हजम नहीं हो रही है। हो सकता है सलमान खान ने ऐसा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के चलते किया हो क्योंकि अर्जुन कपूर धोनी के बगल में ही खड़े हैं। सलमान-अर्जुन के रिश्ते कुछ बढ़िया नहीं है। ऐसे में हो सकता है कि अर्जुन कपूर के ही चलते सलमान खान, एमएस धोनी के करीब जाने से बच रहे हो।

यह भी पढ़ें :–

Lok Sabha Election 2024: BJP ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, PM Modi समेत 34 मंत्रियों के नाम शामिल:देखें लिस्ट

नाटो को धमकी के 24 घंटे के अंदर ‘ब्रह्मास्त्र’ से बड़ी चेतावनी, रूस ने परमाणु मिसाइल का किया टेस्ट, Putin का क्या है प्लान?

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version