IPL 2025 RCB vs LSG: आईपीएल 2025 के 70th मैच RCB और LSG के बिच खेला गया इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) (LSG) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह T20 में किसी एक टीम के लिए खेलते हुए 9000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
विराट कोहली ने रचा इतिहास
विराट कोहली ने इस मैच में 24 रन बनाते ही T20 में 9004* रन बना लिए। विराट कोहली ने अपने IPL करियर की शुरुआत 2008 में RCB से की थी, तब से वह इसी टीम का हिस्सा हैं। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में उनका बल्ला जमकर बरसा और वह 9000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। लखनऊ के खिलाफ उन्होंने 27 गेंदों पर सीजन का अपना 8वां अर्धशतक लगाया। वह 30 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए।
T20 में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज | रन | टीम |
---|---|---|
विराट कोहली | 9004* | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
रोहित शर्मा | 6060 | मुंबई इंडियंस |
जेम्स विंस | 5934 | हैम्पशायर |
सुरेश रैना | 5528 | चेन्नई सुपर किंग्स |
एमएस धोनी | 5314 | चेन्नई सुपर किंग्स |
IPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
इसके साथ ही विराट कोहली IPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। लखनऊ के खिलाफ फिफ्टी लगाते ही उन्होंने इस मामले में डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले विराट कोहली और वॉर्नर संयुक्त रूप से शीर्ष पर थे। इन दोनों बल्लेबाजों के नाम IPL में 62 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड था। हालांकि, अब विराट कोहली के नाम 63 अर्धशतक हो गए हैं। तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने IPL में 46 अर्धशतक लगाए हैं। एक सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतकीय पारी खेलने के मामले में विराट कोहली का यह तीसरा सफल सीजन है। उन्होंने 2016 में 11 और 2023 में 8 अर्धशतक लगाए थे।
ये भी पढ़ें-:
Khan Sir Marriage: खान सर ने चुपके से कर ली शादी, बच्चों को क्लास में बताया, जानिए कब देंगे रिसेप्शन?
Tejashwi Yadav: ‘आपको पोता हुआ है’, जब तेजस्वी ने पिता लालू यादव को दी खुशखबरी, देखें वीडियो
Happy Vat Savitri Vrat 2025 Wishes: वट सावित्री व्रत आज, सुहागिनों को भेजें ये शुभकामनाएं
Corona in Bihar: बिहार में कोरोना ने दी दस्तक, एक साल बाद पटना में मिले दो मरीज