World Hindi Day 2025: जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस, कैसे है राष्ट्रीय हिंदी दिवस से अलग

Youth Jagran
4 Min Read
World Hindi Day 2025: विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस दोनों का उद्देश्य हिंदी को प्रोत्साहित करना है। विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर इसका प्रचार-प्रसार करना है।

World Hindi Day 2025: हिंदी को पूरी दुनिया में बढ़ावा देने के लिए हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day every year) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का सबसे बड़ा उद्देश्य वैश्विक स्तर पर हिंदी को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देना है। इसके अलावा दुनिया के सभी देशों में रहने वाले भारतीयों को एक सूत्र में बांधने के लिए भी विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भारतीयता की पहचान है। विश्व हिंदी दिवस हिंदी को वैश्विक पहचान दिलाने का संकल्प लेने का दिन है। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में 10 जनवरी 2006 को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। हिंदी भारत के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले भारतीयों के दिलों को जोड़ती है और उन्हें एक करती है, ऐसे में इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है।

विश्व हिंदी दिवस 2025 की थीम
हर साल विश्व हिंदी दिवस के लिए एक थीम भी रखी जाती है। वर्ष 2025 में विश्व हिंदी दिवस की थीम है – ‘एकता और सांस्कृतिक गौरव का वैश्विक स्वर।’ इस थीम का उद्देश्य भाषाई और अंतर्राष्ट्रीय लेन-देन के लिए हिंदी भाषा के उपयोग को बढ़ावा देना है।

राष्ट्रीय हिंदी दिवस से किस तरह अलग है यह दिन
विश्व हिंदी दिवस और हिंदी दिवस में अंतर है। भारत में हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। वहीं, विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है। दोनों ही दिनों का उद्देश्य हिंदी को प्रोत्साहित करना है। विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर इसका प्रचार-प्रसार करना है। आजादी के दो साल बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में फैलाने के लिए राष्ट्रीय भाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर पूरे भारत में हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पहला हिंदी दिवस
पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित किया गया था। अब तक भारत में पोर्ट लुइस, स्पेन, लंदन, न्यूयॉर्क, जोहान्सबर्ग आदि स्थानों पर विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं। इस दिन को मनाने के लिए हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day 2025) के अवसर पर दुनिया भर में फैले भारतीय दूतावासों, विदेशों में स्थित विश्वविद्यालयों के हिंदी शिक्षण केंद्रों, भारत के सभी सरकारी कार्यालयों, विश्वविद्यालयों, विद्यालयों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ताकि हिंदी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा सके। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर सभी भारतीयों को दुनिया के कोने-कोने में हिंदी के प्रचार-प्रसार का संकल्प लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें-:
CTET December 2024 Result OUT ctet.nic.in पर जारी: डायरेक्ट लिंक CBSE दिसंबर परीक्षा के अंक रोल नंबर के साथ

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की हुई घोषणा, 5 को मतदान और 8 फरवरी को मतगणना

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- 4 लोग चलाते है CM को

Kareena Kapoor Khan : करीना ने इस अंदाज में सेलिब्रेशन किया New Year, तस्वीरें Social Media पर Viral

Share This Article
Follow:
Youth Jagran is your news, entertainment, and music-fashion website, and web stories. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.
Leave a comment
Malaika Arora 51 की उम्र में पहनी बैकलेस ड्रेस, Social Media पर Viral हनुमान जी की पूजा करने के कई तरीके हैं जय श्री कृष्ण जी मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर लगाई आग मोनालिसा फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर लगाई आग