UPSC Topper Shubham Kumar: बिहार के प्रशासनिक गलियारों में खुशी की लहर है। UPSC टॉपर शुभम कुमार (UPSC Topper Shubham Kumar) और BPSC टॉपर प्रियांगी मेहता (BPSC topper Priyangi Mehta) शादी के बंधन में बंध गए हैं। बिहार के कटिहार के रहने वाले शुभम भागलपुर में नगर आयुक्त हैं। वहीं, पटना की प्रियांगी ने 68वीं BPSC परीक्षा में टॉप किया था। उनकी शादी की खबर से लोग खुश हैं और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
शुभम कुमार कटिहार के रहने वाले हैं
शुभम कुमार बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने UPSC Exam 2020 में टॉप किया था। वहीं, प्रियांगी मेहता पटना की रहने वाली हैं। उन्होंने BPSC की 68वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया था। शुभम कुमार ने UPSC परीक्षा में टॉप करके दिखा दिया कि मेहनत और लगन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उनके पिता का नाम देवानंद सिंह और मां का नाम पूनम सिंह है।
ये भी पढ़ें-: Chanakya Niti: चाणक्य ने कहा था, इन 3 लोगों से अपने रिश्ते संभाल कर रखें, नहीं तो पछताना पड़ेगा
कौन हैं शुभम की पत्नी प्रियांगी
शुभम कुमार की पत्नी प्रियांगी मेहता ने कमाल कर दिया है। उन्होंने 68वीं BPSC परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। प्रियांगी पटना सिटी की रहने वाली हैं। उन्होंने बिना किसी कोचिंग के खुद से पढ़ाई करके यह सफलता हासिल की। उनका असली लक्ष्य UPSC था और वे इसमें सफल भी हुईं। उन्हें UPSC में 261वां रैंक मिला है। प्रियांगी मेहता पटना सिटी के संदलपुर में रहती हैं। उनका परिवार मध्यम वर्गीय है। उन्होंने BPSC परीक्षा में टॉप रैंक पाने के लिए खुद से पढ़ाई की। प्रियांगी ने BPSC में टॉप किया, लेकिन उनका सपना यूपीएससी में जाना था।
प्रियांगी तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं
अपने परिवार में तीन बेटियों में प्रियांगी सबसे बड़ी हैं। प्रियांगी मेहता बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से राजनीति विज्ञान में स्नातक हैं। प्रियांगी ने अपनी पढ़ाई पटना के सत्यम इंटरनेशनल स्कूल से शुरू की। इसके बाद उन्होंने अरविंद महिला कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। उनके पिता मिथिलेश गुप्ता पटना के बहादुरपुर में कंप्यूटर सर्विस सेंटर चलाते हैं। उनकी छोटी बेटी अदिति बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। जबकि दूसरी बेटी आस्था NEET की तैयारी कर रही है।
शुभम और प्रियांगी ने अपनी-अपनी परीक्षा में टॉप करके अपने परिवार और बिहार का नाम रोशन किया है। अब दोनों एक नई ज़िंदगी की शुरुआत कर रहे हैं। लोग उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें-:
Khan Sir Reception Party: तेजस्वी यादव ने खान सर को शादी की बधाई दी, पत्नी AS Khan के सामने किया बड़ा खुलासा
Covid 19 Cases In India: भारत में कोरोना का कहर, एक्टिव केस बढ़कर 3758 हुए, 24 घंटे में दो की मौत