Sharda Sinha : नहीं रहीं गायिका शारदा सिन्हा, छठ के पहले व्रत नहाय-खाय के दिन हुआ निधन

Youth Jagran
4 Min Read
Sharda Sinha : अद्वितीय व्यक्तित्व की धनी शारदा सिन्हा को बिहार कोकिला, भोजपुरी कोकिला, भिखारी ठाकुर सम्मान, बिहार रत्न, मैथिली विभूति समेत कई पुरस्कार मिल चुके हैं। शारदा सिन्हा ने भोजपुरी, मगही और मैथिली भाषाओं में विवाह और छठ गीत गाए हैं, जिन्हें लोग

Sharda Sinha : प्रसिद्ध गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। शारदा सिन्हा बीमार थीं और उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। उन्होंने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बेटे अंशुमान सिन्हा ने फेसबुक (Facebook) पर पोस्ट कर मां शारदा सिन्हा के निधन की जानकारी दी है। महापर्व के गीत गाकर मशहूर हुईं शारदा सिन्हा का छठ पूजा (Chhath Puja) के पहले व्रत यानी नहाय-खाय के दिन निधन हो गया। इससे पहले सोमवार को शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने अपने फेसबुक पर मां के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए लिखा था, ‘शारदा सिन्हा मां कुछ देर पहले वेंटिलेटर पर चली गई हैं। इस बार यह खबर सच है। प्रार्थना और आशीर्वाद की बहुत जरूरत है।’

गायिका शारदा सिन्हा को वर्ष 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। शारदा सिन्हा द्वारा छठ पूजा पर आधारित गीत ‘हो दीनानाथ’ को लोगों ने खूब सराहा था। शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर 1952 को सुपौल जिले के एक गांव हुलसा में हुआ था। बेमिसाल शख्सियत शारदा सिन्हा को बिहार कोकिला के अलावा भोजपुरी कोकिला, भिखारी ठाकुर सम्मान, बिहार रत्न, मैथिली विभूति समेत कई सम्मान मिल चुके हैं। शारदा सिन्हा ने भोजपुरी, मगही और मैथिली भाषाओं में विवाह और छठ गीत गाए हैं जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुए।

शारदा सिन्हा पिछले कुछ दिनों से एम्स में भर्ती थीं। सोमवार शाम को शारदा सिन्हा को प्राइवेट वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। शारदा सिन्हा का ऑक्सीजन लेवल गिर गया था और फिर उनकी हालत गंभीर हो गई थी। शारदा सिन्हा मल्टीपल ऑर्गन डिस्फंक्शन से पीड़ित थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा से फोन पर बात की थी और उनकी मां के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। पीएम मोदी ने अंशुमान सिन्हा से कहा था कि वह पूरी ताकत से अपनी मां का इलाज कराएं। इसके साथ ही पीएम ने अंशुमान सिन्हा को उनकी मां के इलाज में हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया था।

ये भी पढ़ें-:
Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने गढ़ दिया नया नारा, ‘लड़ेंगे तो विपक्ष में बैठेंगे’

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप को दिखने लगी हार, याद आया 2020 का चुनाव, बोले- व्हाइट हाउस नहीं छोड़ना चाहिए था

India vs New Zealand 3rd Test: India को मुंबई में भी मिली शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने 3-0 से किया सूपड़ा साफ

Happy Govardhan Puja Wishes 2024: गोवर्धन पूजा आज, इस मौके पर इन संदेशों के साथ अपने को दें शुभकामनाएं

Share This Article
Follow:
Youth Jagran is your news, entertainment, and music-fashion website, and web stories. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version