Rekha: बॉलीवुड (Bollywood) की अनहोनी कहानी है जो हम आपको बताने जा रहे है। ये कहानी बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्ट्रेस का है। ऐसी कहानी बॉलीवुड में कई सारे है। आए जानते है पूरी कहानी। ऐसा कई बार हुआ है कि एक्टर और एक्ट्रेस एक साथ काम करते-करते काफी करीब आ गए हैं। ऐसी ही एक सुपरस्टार जोड़ी है। दोनों का नाम एक दूसरे से जुड़ चुका है। बताया जाता है कि दोनों को एक होटल में एक्टर की पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया था। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?
रेखा से जुड़ा कमल का नाम
कमल हासन (Kamal Haasan) जवानी के दिनों में काफी मशहूर थे। वे अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते थे। एक बार कमल हासन का नाम एक्ट्रेस रेखा से भी जुड़ा था। दोनों के अफेयर की खबरें तब सामने आईं जब दोनों ने एक फिल्म में साथ काम किया।
कमल की रेखा से नजदीकियां बढ़ीं
बात साल 1981 की है। फिल्म ‘सिलसिला (Silsila)’ के साथ ही रेखा ने तमिल फिल्म ‘मींडम कोकिला (Meendum Kokila)’ भी साइन की थी। इस फिल्म में कमल हासन और श्रीदेवी (Sridevi) भी थे। कहा जाता है कि इसी फिल्म के दौरान रेखा (Rekha) और कमल हासन के बीच रिश्ता गहरा हुआ। दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए।
पत्नी ने रेखा और कमल को एक होटल में देखा
उनके रिश्ते की अफवाह इस तरह फैली कि कमल हासन के घर तक पहुंच गई। कमल हासन उस समय शादीशुदा थे। उन्होंने साल 1978 में वाणी गणपति से शादी की। रेखा और कमल के रिश्ते की खबर कमल हासन की पत्नी तक पहुंच गई। कहा जाता है कि जब वाणी गणपति ने कमल हासन को रेखा के साथ एक होटल में देखा तो वह चौंक गईं।
कमल हासन पर भड़क गईं थीं पत्नी वाणी
एक पत्रकार ने रेडिफ को बताया, ‘साल 1979 में मैं चेन्नई के होटल चोला शेरेटन में काम कर रहा था। एक रात मैं काम के सिलसिले में वहां गया हुआ था। मैंने देखा कि उस जगह पर बहुत भीड़ थी। तभी रिसेप्शन पर काम करने वाली लड़की ने मुझे बताया कि कमल हासन और रेखा होटल के एक कमरे में हैं। तभी एक्टर की पत्नी वाणी गणपति वहां पहुंच गईं। वह उन दोनों पर बहुत गुस्सा हुईं।’
कमल हासन की निजी जिंदगी
हालांकि, इस मामले पर न तो कमल हासन और न ही रेखा ने कोई प्रतिक्रिया दी। इस बात की कभी पुष्टि नहीं हो सकी। कहा जाता है कि इस मामले के बाद रेखा को इस फिल्म से हटा दिया गया। इस फिल्म में मलयालम एक्ट्रेस दीपा को लिया गया। कुछ समय बाद कमल हासन और उनकी पत्नी के बीच रिश्ते खराब हो गए और साल 1988 में वे अलग हो गए। इसके बाद कमल हासन ने उसी साल सारिका से शादी कर ली। उनकी दो बेटियां हुईं। श्रुति और अक्षरा। साल 2004 में दोनों का भी तलाक हो गया।
ये भी पढ़ें-:
Malaika Arora ने Hot फोटोज से Social Media पर मचाई सनसनी, ओपन जैकेट में दिए कातिलाना पोज