Home sports National Sports Awards: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों एलान, Mohammed Shami समेत 26 खिलाड़ियों...

National Sports Awards: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों एलान, Mohammed Shami समेत 26 खिलाड़ियों को Arjuna Award; सात्विक-चिराग को खेल रत्न

Arjuna-Award

National Sports Awards: खेल मंत्रालय (Sports Ministry) ने खेल अवॉर्ड्स के लिए खिलाड़ियों और एथलीट्स के नामों का लिस्ट जारी की है। India की स्टार बैडमिंटन (badminton) जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को खेल रत्न अवॉर्ड मिलेगा। वहीं, वर्ल्ड कप 2023 (world cup 2023) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इंडियन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को अर्जुन अवॉर्ड (Arjuna Award) दिया जाएगा।

खेल मंत्रालय (Sports Ministry) ने बुधवार को खेल अवॉर्ड्स 2023 की घोषणा की। इस बार कुल 29 खिलाड़ियों को खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 2 खिलाड़ियों को खेल रत्न अवार्ड (Khel Ratna Award) और 27 एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन सभी एथलीटों को उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए यह पुरस्कार दिए जाएंगे।

खेल अवार्ड (Khel Ratna Award) के लिए जारी की गई एथलीटों की लिस्ट:-
खेल रत्न अवॉर्ड 2023

चिराग शेट्टी – बैडमिंटन
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी – बैडमिंटन

अर्जुन अवॉर्ड 2023 (Arjun Award)
मोहम्मद शमी – क्रिकेट
ओजस प्रवीण देवताले – तीरंदाजी
अदिति गोपीचंद स्वामी – तीरंदाजी
श्रीशंकर – एथलेटिक्स
पारुल चौधरी – एथलेटिक्स
मोहम्मद हुसामुद्दीन – बॉक्सर
आर वैशाली – शतरंज
सुशीला चानु – हॉकी
पवन कुमार – कबड्डी
रितु नेगी – कबड्डी
नसरीन – खो-खो
पिंकी – लॉन बॉल्स
ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर – शूटिंग
ईशा सिंह – शूटिंग
हरिंदर पाल सिंह – स्क्वैश
अयहिका मुखर्जी – टेबल टेनिस
सुनील कुमार – रेसलिंग
अंतिम – रेसलिंग
रोशीबिना देवी – वुशु
शीतल देवी – पैरा आर्चरी
अजय कुमार – ब्लाइंड क्रिकेट
प्राची यादव – पैरा कैनोइंग
अनुश अग्रवाल – घुड़सवारी
दिव्यकृति सिंह – घुड़सवारी ड्रेसेज
दीक्षा डागर – गोल्फ
कृष्ण बहादुर पाठक – हॉकी

आप को बता दे की यह सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन (President’s House) में दिए जाएंगे। यह सभी अवॉर्ड राष्ट्रपति द्वारा खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे। खेल मंत्रालय (Sports Ministry) ने जो लिस्ट जारी की है उसमें कुल 29 खिलाड़ियों और एथलीटों के नाम शामिल किया है।

यह भी पढ़ें :

IPL 2024 CSK Full Squad: CSK ने IPL के नीलामी में 6 खिलाड़ी खरीदे, देखें टीम की फाइनल लिस्ट

IND vs SA 2nd ODI 2023: South Africa ने India को 8 विकेट से हराया, 3 मैच की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी की

IPL Auction 2024: मिचेल स्टार्क बने अब तक के सबसे IPLमहंगे खिलाड़ी, 24.75 करोड़ में KKR ने खरीदा, कौन कितने में बिका पूरी सूची

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version