Karisma Kapoor ex-husband Sanjay Kapoor: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, कुछ घंटे पहले किया था अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर ट्वीट

Youth Jagran
4 Min Read

Karisma Kapoor ex-husband Sanjay Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 12 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 53 वर्षीय संजय को उस समय दिल का दौरा पड़ा जब वह ग्लैंड स्थित गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि संजय खेल के दौरान अचानक मैदान पर गिर पड़े थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। संजय कपूर (Sanjay Kapoor) वर्तमान में प्रिया सचदेव के साथ शादीशुदा थे।

अभिनेता और लेखक सुहैल सेठ ने एक पोस्ट में उनके निधन की खबर की पुष्टि करते हुए दुख जताया है। सोशल मीडिया (Social Media) पर लोग लगातार संजय के निधन की खबर पर शोक जता रहे हैं। आपको बता दें कि संजय कपूर जाने-माने बिजनेसमैन रहे हैं और उन्हें पोलो का काफी शौक था।

ये भी पढ़ें-:  Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, हजारों फीट की ऊंचाई से गिरकर जिंदा बचा शख्स

संजय कपूर की X पर आखिरी पोस्ट, विमान दुर्घटना की खबर पर जताया दुख
एक तरफ जहां पूरा देश इस समय अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की घटना को लेकर शोक में डूबा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ संजय कपूर की मौत की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। संजय खुद भी इस विमान दुर्घटना से काफी दुखी थे। उन्होंने इससे संबंधित अपनी आखिरी पोस्ट एक्स पर की थी। कुछ घंटे पहले ही की गई इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की दुखद खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। भगवान उन्हें इस मुश्किल घड़ी में शक्ति प्रदान करें।

करिश्मा कपूर के बाद उन्होंने प्रिया सचदेव से शादी की थी
करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और संजय कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी और साल 2016 में उनका तलाक हो गया था। इस शादी से उनके दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हुए। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने प्रिया सचदेव (Priya Sachdev) से शादी की थी। तलाक के बाद भी बच्चे पिता के साथ बिताते थे समय

तलाक के बाद भी करिश्मा के बच्चे अपने पिता संजय कपूर और उनकी पत्नी प्रिया सचदेव के साथ छुट्टियां मनाने जाते थे और दिवाली भी साथ में मनाते थे। आपको बता दें कि संजय के साथ प्रिया की यह दूसरी शादी थी और पहली शादी से उनकी एक बेटी सफीरा है। उनकी पहली शादी विक्रम चटवाल ​​से हुई थी। संजय से प्रिया का एक बेटा अजारियस है।

ये भी पढ़ें-: 
Tino Best: 500 से ज़्यादा महिलाओं के साथ सो चुका है ये क्रिकेटर, वेस्टइंडीज के लिए बल्ले से बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

Patna News: स्कॉर्पियो चालक ने वाहन चेकिंग कर रहे 3 पुलिसकर्मियों को रौंदा, महिला कांस्टेबल की मौत

UPSC Prelims Result 2025 Out: जारी हुआ UPSC सिविल सेवा प्रीलिम्स रिजल्ट, 14161 हुए क्वालीफाई

Share This Article
Follow:
Youth Jagran is your news, entertainment, and music-fashion website, and web stories. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version