Home IPL IPL 2024 MI vs DC: IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की पहली...

IPL 2024 MI vs DC: IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की पहली जीत, Delhi Capitals को 29 रन से हराया

IPL 2024 MI vs DC

MI 234/5 (20)
DC 205/8 (20)
Mumbai Indians won by 29 runs
PLAYER OF THE MATCH: Romario Shepherd

IPL 2024 MI vs DC: IPL 2024 के 20वां मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई (Wankhede Stadium, Mumbai ) में खेला गया। MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 234 रन बनाए। 235 रनों के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 205 रन ही बना सकी। मुंबई ने दिल्ली को 29 रन से हराया।

MI ने DC को 29 रन से हराया
IPL 2024 के इस सीजन की पहली जीत हासिल की है मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने। IPL 2024 के 20वें मैच में मुंबई ने दिल्ली को 29 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 234 रन बनाए थे। एक वक्त मुंबई इंडियंस का स्कोर 17 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन था। इसके बाद डेथ ओवर में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

मुंबई इंडियंस ने लास्ट के 5 ओवर में 96 रन बनाए
मुंबई इंडियंस ने लास्ट के 5 ओवर में 96 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने एनरिक नॉर्त्जे के 20वें ओवर में 32 रन बनाए थे जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए हार का कारण बना। 235 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 205 रन ही बना सकी। 19वें ओवर तक दिल्ली ने 201 रन बनाए थे, जबकि मुंबई ने 202 रन बनाए थे। शेफर्ड का 32 रन निर्णायक साबित हुआ।

IPL 2024 के इस सीजन में 5 मैचों में 4 मैच हार के साथ दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर पहुंच गई। वहीं, लगातार 3 मैच हारने के बाद पहली जीत दर्ज कर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम 8वें स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली का अगला मैच 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) से इकाना में है। वहीं, मुंबई इंडियंस का अगला मैच 11 अप्रैल को वानखेड़े में RCB के साथ खेलेगी।

ये भी पढ़ें-

Bihar Matric and Inter Compartment Datesheet 2024: बिहार बोर्ड में 10th और 12th कंपार्टमेंट एग्जाम Datesheet जारी, Center 30 मिनट पहले पहुंचना होगा

IPL 2024 RR vs RCB: राजस्थान ने बैंगलुरु को 6 विकेट से हराया, RCB ने हार की हैट्रिक लगाई

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version