Ind vs SL 3rd ODI: श्रीलंका ने इंडिया को तीसरे वनडे में 110 रनों से हराया, 2-0 से जीती सीरीज

Youth Jagran
3 Min Read

India vs Sri Lanka 3rd ODI 2024: श्रीलंका ने इंडिया को तीसरे वनडे मुकाबले में 110 रनों से हराया। श्रीलंका ने सीरीज 2-0 से जीत लिया। इंडिया ने इस तरह 27 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाई है।

श्रीलंका के बल्लेबाजों के जबर्दस्त प्रदर्शन के बाद दुनिथ वेलालागे की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने इंडिया को तीसरे वनडे मुकाबले में 2-0 से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। 1997 के बाद पहली बार है जब इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार मिली है। श्रीलंका ने इससे पहले अंतिम बार 1997 में अर्जुन राणातुंगा की कप्तानी में इंडिया को 3-0 से हराया था। तब से लगातार 11 बार इंडिया ने वनडे सीरीज अपने नाम की थी, लेकिन रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इस रिकॉर्ड को बरकरार नहीं रख सकी और उसे 27 साल बाद श्रीलंका से वनडे सीरीज गंवानी पड़ी। इसी के साथ इंडिया का श्रीलंका दौरा समाप्त हो गया है। इंडिया ने इस दौरे पर 3-0 से T20 सीरीज जीती थी, लेकिन वनडे सीरीज में इंडियन टीम इस लय को जारी नहीं रख सकी।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 248 रन बनाए थे। 249 रनों के जवाब में इंडिया की पूरी टीम 26.1 ओवर में 138 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के लिए अविष्का फर्नांडो ने 102 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 96 रन बनाए थे, जबकि कुसल मेंडिस ने 59 रनों की पारी खेली थी। गेंदबाजी में स्पिनर दुनिथ वेलालागे ने कमाल का प्रदर्शन किया और 5.1 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं, महेश तीक्ष्णा और जेफ्री वांडरसे को 2-2 विकेट मिले। इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर 30 और विराट कोहली 20 रन बनाकर आउट हुए।

इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रियान पराग, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11
पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, कामिंडु मेंडिस, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, असिथा फर्नांडो।

ये भी पढ़ें-:

Vinesh Phogat in Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में रचा इतिहास, अब गोल्डन गर्ल बनने का मौका

India vs Sri Lanka 2nd ODI 2024: श्रीलंका ने दूसरे वनडे में इंडिया को 32 रन से हराया, सिरीज़ में बनाई 1-0 की बढ़त

Happy Friendship Day 2024 : अपने दोस्तों के साथ शेयर करें शुभकामनाएं, Whatsapp and Facebook status

India vs Sri Lanka 1st ODI 2024: इंडिया और श्रीलंका के बीच पहला वनडे हुआ टाई , आखिरी 1 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया

Share This Article
Follow:
Youth Jagran is your news, entertainment, and music-fashion website, and web stories. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version