Haryana News: ओम प्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 होगा, 3 दिन का राजकीय शोक, स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी

Youth Jagran
4 Min Read
Haryana News: हरियाणा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में 3 दिन का राजकीय शोक और आज सभी स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

Haryana News : इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला (89) (Haryana chief minister Om Prakash Chautala) का शुक्रवार को गुरुग्राम में निधन हो गया। हरियाणा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में 3 दिन का राजकीय शोक और शनिवार को सभी स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में सार्वजनिक छुट्टी घोषित किया है।

ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के 5 बार मुख्यमंत्री रहे और पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल के बेटे चौटाला को गुरुग्राम स्थित उनके घर पर दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। हरियाणा के एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले और एक प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी का चेहरा रहे चौटाला पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।

ओम प्रकाश चौटाला की गिनती उन नेताओं में होती थी, जो जमीनी कार्यकर्ताओं के नाम तक याद रखते थे। कई बार वे कार्यकर्ताओं के घर रुकते थे। हरी पगड़ी ओम प्रकाश चौटाला की पहचान बन गई थी। वे 7 बार विधायक बने और एक बार राज्यसभा सांसद भी रहे। उनसे जुड़े लोग उन्हें हरियाणा की राजनीति का बूढ़ा शेर कहने लगे थे। ओपी चौटाला की पत्नी स्नेह लता का 5 साल पहले निधन हो गया था। PM मोदी ने चौटाला के निधन पर दुख जताते हुए कहा, वे सालों तक प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे और उन्होंने लगातार चौधरी देवीलाल के काम को आगे बढ़ाने का प्रयास किया।

पैतृक गांव सिरसा में आज दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार, उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री हो सकते हैं शामिल
गुरुग्राम के अस्पताल से शाम करीब साढ़े 4 बजे पार्थिव शरीर को लेकर उनके परिजन सिरसा के गांव तेजाखेड़ा के लिए रवाना हुए। शनिवार को उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शनिवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा में उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ और CM नायब सिंह सैनी शामिल हो सकते हैं।

आज सभी स्कूल बंद रहेंगे
हरियाणा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन के मद्देनजर 3 दिवसीय शोक के चलते शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

पिता देवीलाल का रिकॉर्ड तोड़ा, 5 बार CM रहे
ओम प्रकाश चौटाला को राजनीति की विरासत अपने पिता देवीलाल से मिली थी। हालांकि, उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के मामले में अपने पिता का रिकॉर्ड तोड़ा। ओम प्रकाश चौटाला 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे, जबकि देवीलाल 2 बार ही इस कुर्सी पर बैठ पाए। देवीलाल के पास कुल 4 साल तक हरियाणा की बागडोर रही, जबकि चौटाला के पास करीब 6 साल। हालांकि, 5 बार CM रहने के बावजूद वे सिर्फ एक बार ही 5 साल का कार्यकाल पूरा कर पाए।

ये भी पढ़ें-:
Parliament: शीतकालीन सत्र आज समाप्त होगा, राहुल गांधी पर पुलिस केस दर्ज: जाने 10 बिंदु

Lalu Yadav ने अमित शाह पर किया जोरदार हमला, बाबा साहब को बताया भगवान

R Ashwin’s Retirement: आर अश्विन के संन्यास की घोषणा से पहले, विराट कोहली ने गले लगाकर सब कुछ बता दिया

Share This Article
Follow:
Youth Jagran is your news, entertainment, and music-fashion website, and web stories. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version