CTET 2024: CTET Exam का Admit Card 2024 जल्द होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Youth Jagran
3 Min Read

CTET 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) CTET की एग्जाम सिटी की जानकारी जल्द ही जारी कर सकती है। यह जानकारी CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जाएगी। CTET एग्जाम सिटी की जानकारी और एडमिट कार्ड (Admit Card) की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि जल्द से परीक्षा की एग्जाम सिटी इंफोर्मेशन और एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। आपको बता दें कि CTET Exam 21 जनवरी 2024 को 2 पालियों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

ctet.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को अपने व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, फोटो, हस्ताक्षर आदि की जांच और सत्यापन करना चाहिए। यदि कोई त्रुटि है, तो उन्हें इसकी रिपोर्ट CBSE को करनी चाहिए। किसी भी त्रुटि को बोर्ड की तरफ से हर हाल में निवारण किया जाएगा।

CTET एग्जाम पैटर्न
CTET पेपर-1 (Class 1 से 5वीं के लिए) – 150 नंबर के 150 प्रश्न आएंगे।
चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडॉगोजी (कंपलसरी)- 30 नंबर के 30 प्रश्न
लेंग्वेज I (कंपलसरी)- 30 नंबर के 30 प्रश्न
लेंगवेज II (कंपलसरी)- 30 नंबर के 30 प्रश्न
मैथ्स – 30 नंबर के 30 प्रश्न
एनवायरनमेंट स्टडीज- 30 नंबर के 30 प्रश्न

CTET पेपर-2 (Class 6 से 8वीं के लिए)- – 150 नंबर के 150 प्रश्न आएंगे।
चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडॉगोजी (कंपलसरी)- 30 नंबर के 30 प्रश्न
लेंग्वेज I (कंपलसरी)- 30 नंबर के 30 प्रश्न
लेंगवेज II (कंपलसरी)- 30 नंबर के 30 प्रश्न
मैथ्स व साइंस (मैथ्स व साइंस टीचर के लिए) या सोशल स्टडीज/ सोशल साइंस (सोशल स्टडीज/ सोशल साइंस टीचर) के लिए – 60 नंबर के 60 प्रश्न

यह भी पढ़ें :

IND vs SA 2nd Test: टेस्ट मैच के पहले ही दिन पतझड़ की तरह गिरे 23 विकेट, मोहम्मद सिराज को 6 विकेट मिला

Savitribai Phule Jayanti 2024: सावित्रीबाई फुले की जयंती आज, पढ़िए उनके सुविचार और अनमोल वचन

Truck Driver Strike: ड्राइवरों की हड़ताल खत्म, Hit and Run कानून अभी लागू नहीं होगा

Truck Driver Protest News: देशभर में ट्रक ड्राइवर्स का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन, ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने दिया जवाब

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version