Chanakya Niti: जिंदगी में सफल होना है तो इसे छोड़ना होगा साथ, आप भी जरूर जानें

Youth Jagran
4 Min Read
Chanakya Niti: अगर आपको जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो आपको जल्द से जल्द कई चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए। आज इस लेख में हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को सबसे ज्ञानी और विद्वान व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपने जीवनकाल में मानव जाति के कल्याण के लिए कई तरह की नीतियों की रचना की थी। यही नीतियां आगे चलकर चाणक्य नीति के नाम से जानी गईं। कहा जाता है कि अगर कोई भी व्यक्ति सफल और समृद्ध जीवन की तलाश में है तो उसे चाणक्य नीति में बताई गई बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आज का यह लेख उन लोगों के लिए काफी उपयोगी होने वाला है जो अपने जीवन में खूब सफलता पाना चाहते हैं। आज हम आपको चाणक्य नीति में बताई गई कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे किसी भी व्यक्ति को जीवन में सफलता की तलाश में दूर हो जाना चाहिए। तो आइए जानते हैं इन बातों के बारे में विस्तार से।

स्वार्थी रिश्तेदारों से दूर रहें
चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के अनुसार, अगर आपके दोस्त या रिश्तेदार स्वार्थी हैं, तो आपको तुरंत उनसे दूरी बना लेनी चाहिए। हम हमेशा दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग या सही मार्गदर्शन की उम्मीद करते हैं। लेकिन, अगर आपके दोस्त और रिश्तेदार आपका साथ नहीं दे सकते या आपको सही रास्ता नहीं दिखा सकते, तो आपको तुरंत उनसे दूरी बना लेनी चाहिए। इतना ही नहीं, अगर आपके दोस्त और रिश्तेदार स्वार्थी भावना रखते हैं, तो आपको उनसे भी दूरी बना लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें-: Gita Ka Gyan: जिंदगी जीने का सही रास्ता दिखाता है श्रीमद्भागवत गीता

झगड़ालू पत्नी से दूरी
आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) के अनुसार, अगर आपकी पत्नी बहुत गुस्सैल या झगड़ालू है, तो ऐसी स्थिति में भी आपको उससे दूरी बना लेनी चाहिए। ऐसी महिलाएं आपको कभी भी मानसिक सुख या शांति नहीं दे सकती हैं। अगर आपकी पत्नी झगड़ालू है, तो वह आपके जीवन में सिर्फ परेशानियां और बाधाएं ही ला सकती है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, आपको जितनी जल्दी हो सके ऐसी महिला से छुटकारा पा लेना चाहिए।

अज्ञानी गुरु का त्याग
चाणक्य नीति के अनुसार, अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो आपको अपने गुरु का चयन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। अगर आपके गुरु में ज्ञान या शिक्षा की कमी है, तो वह आपके किसी काम का नहीं है। जब आपका गुरु अज्ञानी है, तो वह आपके जीवन में केवल अंधकार ही ला सकता है।

Disclaimer: यह लेख (Article) सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है। Youthjagran.com किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-:
Gita Ka Gyan: जिंदगी जीने का सही रास्ता दिखाता है श्रीमद्भागवत गीता

WhatsApp ने लाया कमाल का फीचर!, सबको एक साथ मैसेज भेजें Happy New Year

BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे पटना हाईकोर्ट के वकीलों, कहा-बार-बार हाईकोर्ट में केस होता है

Share This Article
Follow:
Youth Jagran is your news, entertainment, and music-fashion website, and web stories. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version