Bihar Politics: नीतीश कैबिनेट में विभागों का हुआ बंटवारा, सबसे ज्यादा 9-9 विभाग सम्राट चौधरी के पास

Youth Jagran
4 Min Read

Bihar Politics: बिहार की राजनीति उथल पुथल के साथ नीतीश कुमार ने NDA के साथ मिलकर सरकार बना ली और उसकर बाद नीतीश कैबिनेट (Nitish cabinet) में विभागों का बंटवारा भी हो गया है। CM नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने एक बार फिर गृह मंत्रालय और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास रखा है। इसके अलावा मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन एवं अन्य सभी विभाग जिसमें मंत्री नहीं हैं, नीतीश कुमार के पास रहेंगे। बिहार के नए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Deputy CM Samrat Chaudhary) के पास अभी फिलहाल 9 विभागों का जिम्मा है। यहाँ देखिए मंत्रियों के विभागों की पूरी लिस्ट पढ़िए।

जानिए किस मंत्री के पास कौन-कौन सा विभाग

सम्राट चौधरी
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त, वाणिज्य, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन और विधि विभाग का मंत्री बनाया गया है।

विजय सिन्हा
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खान भूतत्व, श्रम संसाधन, कला, संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री बनाया गया है।

विजय कुमार चौधरी
महागठबंधन सरकार में वित्त मंत्री रहे विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, शिक्षा और सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री बनाया गया है।

बिजेंद्र कुमार यादव
महागठबंधन सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे बिजेंद्र कुमार यादव के पास इस बार भी ऊर्जा विभाग है। साथ ही उन्हें योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद, एवं निबंधन, ग्रामीण कार्य और अल्पसंख्यक विभाग का मंत्री बनाया गया है।

डॉ. प्रेम कुमार
वहीं भाजपा के वरीय नेता डॉ. प्रेम कुमार को सहकारिता, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और पर्यटन विभाग का मंत्री बनाया गया है।

श्रवण कुमार
जदयू के वरीय नेता श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, समाज कल्याण और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का मंत्री बनाया गया है।

संतोष कुमार सुमन
एनडीए के सहयोगी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रावैधिकी और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है।

सुमित कुमार सिंह
वहीं निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का मंत्री बनाया गया है।

बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री ने पास 9-9 विभाग
बिहार के नए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Deputy CM Samrat Chaudhary) के पास सबसे ज्यादा 9-9 विभाग है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा (Deputy CM Vijay Sinha) के पास भी 9-9 विभाग है। वहीं JDU कोटे से मंत्री विजय चौधरी के पास 6 विभाग और बिजेद्र यादव के पास 5 और श्रवण कुमार के पास 3 विभागों का प्रभार है। सबसे ज्यादा 9-9 विभाग डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के पास है। वहीं JDU कोटे से मंत्री विजय चौधरी के पास 6 विभाग और बिजेद्र यादव के पास 5 और श्रवण कुमार के पास 3 विभागों का प्रभार है। BJP कोटे के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार के पास 5 विभाग हैं। संतोष कुमार सुमन के बाद 2 विभाग और सुमित कुमार सिंह के पास 1 विभाग है।

यह भी पढ़ें:

Lal Krishna Advani Bharat Ratna award: PM Modi ने किया बड़ा ऐलान, लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न

Budget 2024: इस बजट में किसे क्या मिला, आप को क्या-क्या मिला? पढ़ें ये खबर

Google: Google की इन तीन बातों पर कर लें यकीन, YouTube से कमाएंगे पैसा

Share This Article
Follow:
Youth Jagran is your news, entertainment, and music-fashion website, and web stories. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version