Home state Bihar Politics: महागठबंधन में शामिल हुए मुकेश सहनी, RJD ने VIP को...

Bihar Politics: महागठबंधन में शामिल हुए मुकेश सहनी, RJD ने VIP को अपने कोटे से दीं ये 3 सीटें; इन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेगी VIP

Patna: Bihar Politics: RJD ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बिहार की राजनीति में एक बार फिर नया ट्विस्ट ला दिया है। महागठबंधन में मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) शामिल किया गया है। मुकेश सहनी को महागठबंधन में आने के बाद बिहार में सीट शेयरिंग का फार्मूला बदल गया है। RJD ने विकासशील इंसान पार्टी को अपने कोटे की 3 लोकसभा सीटें देने का ऐलान किया है। RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी अपने 26 सीटों के कोटे में से मुकेश सहनी की पार्टी को 3 सीटें देगी। ये सीटें गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी हैं। RJD अब 26 के बदले 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शुक्रवार को प्रदेश RJD कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस (press conference) में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने इसकी घोषणा की। साथ ही आगे विधानसभा चुनाव में भी सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

RJD नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी (Vikassheel Insaan Party) के साथ हमारा गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए नहीं है बल्कि 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar assembly elections) में भी हम लोग साथ मिलकर लड़ेंगे और NDA को हराएंगे । तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए मुकेश सहनी ने बड़ा निर्णय लिया है तो हमने भी इन्हें साथ लेकर चलने का फैसला लिया है। RJD पहले 26 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली थी। अपने कोटे में 3 सीटें मुकेश मुकेश सहनी की पार्टी को देने का फैसला RJD ने किया है। RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (RJD national president Lalu Prasad Yadav) के निर्णय के अनुसार गोपालगंज (Gopalganj), झंझारपुर (Jhanjharpur) और पूर्वी चंपारण (East Champaran) मुकेश सहनी के खाते में गया हैं।

Bihar Politics: महागठबंधन में शामिल हुए मुकेश सहनी, RJD ने VIP को अपने कोटे से दीं ये 3 सीटें; इन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेगी VIP

प्रेस कॉन्फ्रेस में तेजस्वी यादव के साथ मौजूद मुकेश सहनी ने कहा कि मै हमेशा से लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की विचारधारा को मानता रहा हूं। गरीब और पिछड़े समाज में जन्म लिया और अपने संघर्ष की बदौलत यहा तक पहुंचा। हमारे समाज में आज भी हजारों समस्याएं हैं जिनके समाधान के लिए मैं हमेशा लड़ाई लड़ता रहा। आज महागठबंधन का साथ मिला है. इससे हमें नई ताकत मिलेगी।

ये भी पढ़ें-

Subhash Chandra Bose: अभिनेत्री और BJP नेता कंगना रनौत ने खड़ा किया हंगामा, जानिए क्या है पूरा मामला

IPL 2024 GT vs PBKS: IPL 2024 के 17वां मैच में Punjab Kings ने Gujarat Titans को 3 विकेट से हराया, बेकार गया शुभमन गिल का अर्धशतक

Bihar Politics: Pappu Yadav ने पूर्णिया से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आज नामांकन दाखिल किया, कहा-Congress का समर्थन प्राप्त है

WhatsApp Server Down: दुनियाभर में डाउन हुआ WhatsApp, लोगों को Message भेजने में हुई समस्या

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version