Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और उसके लिए NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला क्या होगा, इस पर चर्चा चल रही है। सूत्रों के मुताबिक सीट शेयरिंग को लेकर पटना में बैठक हुई है। यह पहली बैठक थी और अब ऐसी कई बैठकों की योजना बनाई गई है। राज्य स्तर पर बातचीत करके सीट शेयरिंग का एक बुनियादी फॉर्मूला तय किया जाएगा। फिर दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) में सीट शेयरिंग पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA में सीट शेयरिंग
बिहार में 2020 के विधानसभा चुनाव में BJP, JDU, VIP और हम पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। BJP ने 110 और JDU ने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा था। BJP ने 74 और JDU ने 43 सीटें जीती थीं। हम ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 4 पर जीत दर्ज की थी। VIP ने 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 4 पर जीत दर्ज की थी। VIP अब महागठबंधन के साथ है। पिछले विधानसभा चुनाव में लोजपा (पासवान) NDA का हिस्सा नहीं थी। तब लोजपा (पासवान) ने 134 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि वह सिर्फ एक सीट ही जीत पाई थी, लेकिन JDU को कई सीटों पर नुकसान उठाना पड़ा था। लेकिन इस बार वह NDA के साथ है।
कितनी है चिराग की मांग?
लोजपा (पासवान) भी केंद्र सरकार का हिस्सा है और पार्टी के नेता बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में से कम से कम 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। जाहिर है कि सीट बंटवारे में BJP और JDU दोनों के पास कम सीटें होंगी। इस बात पर खींचतान चल रही है कि किस पार्टी के पास कम सीटें होंगी। BJP नेता अनौपचारिक बातचीत में कहते हैं कि BJP कम से कम 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। क्या इसका मतलब यह होगा कि JDU की सीटें कम होंगी?
BJP-JDU बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी – सूत्र
हालांकि, BJP के एक नेता के मुताबिक BJP और JDU लगभग बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। यह 101-102 के आसपास हो सकता है। बाकी सीटों पर लोजपा (पासवान), हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव में BJP ने 17, JDU ने 16, लोजपा ने 5 और हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने एक-एक सीट पर चुनाव लड़ा था। BJP पहले ही कह चुकी है कि वह नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। लेकिन इसके बाद भी बीच-बीच में किसी न किसी नेता के ऐसे बयान आते रहते हैं जिससे यह संदेश जाता है कि CM कौन होगा, इसे लेकर असमंजस की स्थिति है। अब लोजपा (पासवान) के नेता भी कह रहे हैं कि चिराग पासवान को विधानसभा चुनाव लड़कर राज्य में जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। इन बयानों को एक रणनीति माना जा रहा है, ताकि उनके खाते में ज्यादा सीटें जुड़ सकें। चिराग पासवान की पार्टी अपने लिए 40-45 सीटों की मांग कर रही है।
ये भी पढ़ें-:
Happy Eid-ul-Adha 2025 Wishes: ईद-उल-अजहा पर आज भेजें अपनों को ये खास मैसेज, अपनों को कहें बकरीद मुबारक
Panchayat Season 4: पंचायत सीजन 4 जल्दी देखना है तो देना पड़ेगा आप को वोट, मेकर्स लाए इतना बड़ा ट्विस्ट
WhatsApp पर नया फीचर, बना सकते हैं अपना खुद का AI चैटबॉट
Bollywood: अनन्या पांडे बिकिनी पोज में Social Media पर लगाई आग, फैन्स बोले- ‘OMG, ये तो कहर है!’