World Cup 2023 Semi-Final AUS vs SA: पांच बार का विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया 8वीं बार फाइनल में, रविवार को India से मुकाबला

0
493
AUS-vs-SA

RSA 212 (49.4)
AUS 215/7 (47.2)
Australia won by 3 wkts
PLAYER OF THE MATCH: Travis Head

World Cup 2023 South Africa vs Australia Semi-Final: वनडे विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 3 विकेट से हराया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium, Kolkata) में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अब रविवार को ऑस्ट्रेलिया का सामना India से होगा।

विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया
ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 3 विकेट से हराया और रिकॉर्ड 8वीं बार वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। 5 बार की विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया टीम का सामना रविवार को अहमदाबाद के मैदान में मेजबान और 2 बार के विश्व चैंपियन India से होगा। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 212 रन बनाए। 213 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 47.2 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अफ्रीकी टीम 5वीं बार विश्व कप के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुई है।

दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 101 रन डेविड मिलर ने बनाए। क्लासेन ने 47 रन की पारी खेली। कोइत्जे ने 19 रन बनाए। मार्करम और रबाडा ने 10-10 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने तीन-तीन विकेट लिए। जोश हेजलवुड और ट्रेविस हेड ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 62 रन ट्रेविस हेड ने बनाए। स्टीव स्मिथ ने 30 और डेविड वॉर्नर ने 29 रन का योगदान दिया। जोश इंग्लिस ने 28 रन बनाए। लाबुशेन ने 18 रन का योगदान दिया। अंत में मिचेल स्टार्क ने नाबाद 16 और पैट कमिंस ने नाबाद 14 रन की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोइत्जे और तबरेज शम्सी ने दो-दो विकेट लिए। कगिसो रबाडा, एडेन मार्करम और केशव महाराज ने एक-एक विकेट लिया।

दक्षिण अफ्रीका की पारी में क्या हुआ?
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान बावुमा खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। इसके बाद क्विंटन डिकॉक 3 रन और डुसेन 6 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने कोलकाता में छाए बादलों का फायदा उठाया और मार्करम को 10 के स्कोर पर आउट कर दिया। 24 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका का टीम संघर्ष कर रही थी। इसके बाद क्लासेन और मिलर ने पारी संभाली। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी कर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई।

क्लासेन 47 रन बनाकर हेड का शिकार बने और अगली ही गेंद में यानसेन भी खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाज कोइत्जे ने मिलर का साथ मिभाया और दोनों ने 7वें विकेट के लिए 63 रन जोड़े। कोइत्जे को 19 रन के निजी स्कोर पर पैट कमिंस ने आउट किया, लेकिन तब तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 172 रन हो चुका था। महाराज 4 रन और रबाडा 10 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इन दोनों ने मिलर को समय दे दिया और वह 101 रन बनाकर आउट हुए। शम्सी एक रन बनाकर नाबाद रहे और दक्षिण अफ्रीका की टीम 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 212 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने 3-3 विकेट लिए। जोश हेजलवुड और ट्रेविस हेड ने 2-2 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया की पारी में क्या हुआ?
213 रन का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत की। डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 6 ओवर में 60 रन जोड़ दिए। इसके बाद वॉर्नर 29 के स्कोर पर मार्करम का शिकार बने। रबाडा ने मार्श को खाता भी नहीं खोलने दिया, लेकिन स्मिथ ने हेड के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों ने 45 रन जोड़े। महाराज ने हेड को आउट कर अफ्रीका की वापसी कराई। हेड ने 48 गेंद में 62 रन जड़ दिए। इसके बाद अफ्रीकी स्पिन गेंदबाजों ने शिकंजा कसा और रन बनाना बेहद मुश्किल हो गया।

लाबुशेन को 18 के स्कोर पर शम्सी ने विकेटों के सामने फंसाया फिर मैक्सवेल को एक रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। इंग्लिस और स्मिथ ने 37 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। कोइत्जे ने स्मिथ को 30 रन के स्कोर पर आउट किया। इंग्लिस 28 रन बनाकर आउट हुए और अफ्रीका की टीम मैच में बनी रही। हालांकि, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने 8वें विकेट के लिए नाबाद 22 की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी। स्टार्क 16 और कमिंस 14 रन बनाकर नाबाद रहे। अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोइत्जे और तबरेज शम्सी ने 2-2 विकेट लिए। कगिसो रबाडा, एडेन मार्करम और केशव महाराज ने 1-1 विकेट लिया।

यह भी पढ़ें…

*World Cup 2023 Final Match: विश्व कप का फाइनल मैच देखने जा सकते है PM Modi, India और Australia के बीच होगा मुकाबला

*ICC Cricket World Cup 1st Semi Final 2023 IND vs NZ: इंडिया ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया, शमी ने लिए 7 विकेट; विराट-श्रेयस ने लगाया शतक

*ICC Cricket World Cup 2023 ind vs nz Virat Kohli Century: विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, कोहली ने लगाया शतकों का अर्धशतक

*BPSC Teacher Recruitment 2023: चैयरमेन अतुल प्रसाद का नया फरमान जारी, कहा- STET में पास होना जरूरी

*Happy Bhai Dooj 2023 Wishes: आज हैं भैया दूज, अपने भाई को भेजें शुभकामनाएं संदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here