IND 357/8 (50)
SL 55 (19.4)
India won by 302 runs
PLAYER OF THE MATCH
Mohammed Shami
World Cup 2023 India vs Sri Lanka (IND vs SL): विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में इंडिया (India) ने श्रीलंका (Sri Lanka) को 302 रन से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium, Mumbai) में इंडिया ने लगातार 7वां मैच जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ने 357 रन बनाए। 358 के जवाब में श्रीलंकाई टीम 55 रन पर सिमट गई।
इंडिया ने श्रीलंका को हराया
इंडिया ने श्रीलंका को 302 रन से हराया। इस विश्व कप में टीम इंडिया अभी तक एक भी मैच नहीं हरा है। इंडिया ने लगातार 7वां मैच जीतकर 14 अंक के साथ सेमीफाइनल (semi-final) में जगह पक्की की। इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। श्रीलंका के खिलाफ इंडिया ने एक बार फिर एकतरफा जीत हासिल की है। इससे पहले एशिया कप सेमीफाइनल (asia cup semi finals) में इंडिया ने श्रीलंका को 50 रन पर आउट कर आसान जीत हासिल की थी।
इस मैच में इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 357 रन बनाए। शुभमन गिल (Shubhman Gill) ने सबसे ज्यादा 92 रन की पारी खेली। वहीं, विराट कोहली (Virat Kohli) ने 88 और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने 82 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका (Dilshan Madushanka) ने 5 विकेट लिए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 55 रन बना पाई। सबसे ज्यादा 14 रन कसून रजिता ने बनाए। उनके अलावा महीश तीक्ष्णा और एंजेलो मैथ्यूज ने 12-12 रन बनाए। श्रीलंका के 5 बल्लेबाज जीरो पर आउट हुए। वहीं, 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। इंडिया के लिए मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 5 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने 3 और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने 1-1 विकेट लिया।
इंडिया की पारी
इंडियन टीम की शुरुआत खराब रही थी। कप्तान रोहित शर्मा (Captain Rohit Sharma) को पारी की दूसरी ही गेंद पर दिलशान मदुशंका (Dilshan Madushanka) ने क्लीन बोल्ड किया था। वह 4 रन बना सके थे। इसके बाद विराट कोहली ने शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 189 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को मदुशंका ने तोड़ा। उन्होंने शुभमन को नर्वस 90 में विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। शुभमन 92 गेंद में 92 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके बाद विराट भी शतक से चूक गए। उन्हें मदुशंका ने निसांका के हाथों कैच कराया।
विराट ने 94 गेंद में 11 चौके की मदद से 88 रन की पारी खेली। इसके बाद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने 46 गेंद में 60 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। राहुल 19 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दुष्मंथा चमीरा ने आउट किया। सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर सके। वह 9 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच श्रेयस ने वनडे करियर का 16वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 36 गेंद में पचास रन पूरे किए। श्रेयस को मदुशंका ने पवेलियन भेजा। वह 56 गेंद में तीन चौके और छह छक्के की मदद से 82 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद शमी 2 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रवींद्र जडेजा 24 गेंद में 1 चौका और 1 छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। इंडियन पारी की आखिरी गेंद पर जडेजा रन आउट हुए। श्रीलंका की ओर से मदुशंका ने 5 विकेट लिए, जबकि चमीरा को 1 विकेट मिला।
श्रीलंकाई पारी
श्रीलंका की पारी शुरू से ही खराब रहा। 358 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली गेंद में ही श्रीलंका ने पथुम निसांका को गंवा दिया। बुमराह ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। इसके बाद सिराज ने अगले ओवर में दिमुथ करुणारत्ने और सदीरा समरविक्रमा को भी आउट कर दिया। कप्तान मेंडिस भी 1 रन बनाकर सिराज का शिकार बने। 3 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद मैथ्यूज और असलांका ने श्रीलंका को मैच में वापस लाने की कोशिश की। दोनों ने थोड़ी देर तक विकेटों का पतन रोका, लेकिन शमी के आते ही फिर विकेटों की झड़ी लग गई।
शमी ने 5 विकेट अपने नाम किए और इंडिया को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। अंत में जडेजा ने मदुशंका को आउट कर श्रीलंका की पारी खत्म की।
यह भी पढ़ें…
*JEE Main 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां करें अप्लाई, जानें कब होगी Exam
*Happy Karwa Chauth 2023: करवा चौथ आज, भेजे अपनों को शुभकामनाएं, संदेश, Facebook और WhatsApp Status