World Cup 2023 PAK vs AFG: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, PAK पर मंडरा रहा बाहर होने का खतरा

0
1093
world-cup-2023-PAK-vs-AFG

World Cup 2023 PAK vs AFG: विश्व कप 2023 के 22वें मैच में अफगानिस्तान (afghanistan) ने पाकिस्तान (pakistan) को 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने इतिहास रच दिया। किसी एक विश्व कप में इस टीम ने पहली बार 2 मैच जीते हैं। इससे पहले उन्होंने इसी विश्व कप में इंग्लैंड को हराकर उलटफेर किया था। सभी विश्व कप को मिलाकर यह उनकी कुल तीसरी जीत है। इस विश्व कप से पहले 2015 में उन्होंने पहली जीत हासिल की थी। पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान मैच से अंक तालिका में बड़ा चेंज हो गया है। साथ ही यह टूर्नामेंट अब सभी टीमों के लिए खुल चुका है। कोई भी टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। इंडिया और न्यूजीलैंड का दावा ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है, जबकि बाकी 8 टीमों में से कोई भी अंतिम 4 में जगह बना सकती है।

अफगानिस्तान-पाकिस्तान मैच में क्या हुआ?
टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 282 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए बाबर ने 74 रन बनाए और अबदुल्लाह शफीक ने 58 रन की पारी खेली। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 49 ओवर में 2 विकेट खोकर 286 रन बना लिए और 8 विकेट से मैच जीत लिया। अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने 87, रहमत शाह ने नाबाद 77 और रहमनुल्लाह गुरबाज ने 65 रन बनाए। कप्तान शहीदी ने नाबाद 48 रन बनाए।

इंडिया के अगले 4 मैच
29 अक्तूबर: भारत बनाम इंग्लैंड
2 नवंबर: भारत बनाम श्रीलंका
5 नवंबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
12 नवंबर: भारत बनाम नीदरलैंड

वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की जीत
डुनेडिन, 2015 में स्कॉटलैंड को 1 विकेट से हराया
इंग्लैंड को 69 रन से हराया, दिल्ली, 2023
पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, चेन्नई, 2023*

विश्व कप में अफगानिस्तान के लिए सर्वोच्च स्कोर
288 बनाम वेस्टइंडीज, लीड्स, 2019
286 बनाम पाकिस्तान, चेन्नई, आज*
284 बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023
272 बनाम भारत, दिल्ली, 2023

वनडे में अफगानिस्तान द्वारा पीछा किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य
283 बनाम पाक, चेन्नई, आज*
274 बनाम यूएई, आईसीसीए दुबई, 2014
269 बनाम एसएल, हंबनटोटा, 2023
268 बनाम एससीओ, एडिनबर्ग, 2019

विश्व कप में पाकिस्तान के विरुद्ध सबसे बड़ा लक्ष्य पीछा किया गया
283 अफगानिस्तान, चेन्नई द्वारा, आज*
274 भारत द्वारा, सेंचुरियन, 2003
267 वेस्ट इंडीज़ द्वारा, बर्मिंघम, 1975
243 दक्षिण अफ़्रीका द्वारा, कराची, 1996

विश्व कप मैच में स्पिनरों द्वारा फेंके गए सर्वाधिक ओवर
60.0 – एएफजी बनाम पाक, लीड्स, 2019
59.0 – IND बनाम IRE, बेंगलुरु, 2011
59.0 – एएफजी बनाम पाक, चेन्नई, आज*
58.0 – IND बनाम BAN, मीरपुर, 2011

आज स्पिनरों की गेंदबाजी
अफगानिस्तान: 38 ओवर, 176 रन, 4 विकेट, ईआर 4.6
पाकिस्तान: 21 ओवर, 131 रन, 0 विकेट, ईआर 6.2

वनडे विश्वकप में अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक रन
404 – रहमत शाह
365 – हशमतुल्लाह शाहिदी
360 – नजीबुल्लाह जादरान
328 – समीउल्लाह शिनवारी

क्रिकेट विश्व कप 2023 अंक तालिका

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
भारत 5 5 0 10 +1.353
न्यूजीलैंड 5 4 1 8 +1.481
दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 6 +2.212
ऑस्ट्रेलिया 4 2 2 4 -0.193
पाकिस्तान 5 2 3 4 -0.400
अफगानिस्तान 5 2 3 4 -0.969
बांग्लादेश 4 1 3 2 -0.784
नीदरलैंड्स 4 1 3 2 -0.790
श्रीलंका 4 1 3 2 -1.048
इंग्लैंड 4 1 3 2 -1.248

पहले जानें पिछले 5 दिनों में क्या हुआ?

तारीख मैच नतीजा जगह
19 अक्तूबर भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया पुणे
20 अक्तूबर ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हराया बंगलूरू
21 अक्तूबर श्रीलंका ने नीदरलैंड को 5 विकेट से हराया लखनऊ
21 अक्तूबर दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से हराया मुंबई
22 अक्तूबर भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया धर्मशाला
23 अक्तूबर अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया चेन्नई

यह भी पढ़ें…

*Happy Dussehra Wishes in Hindi: रावण की तरह आपके दुखों का होगा नाश … विजयादश्मी पर भेजें अपनों को बधाई और शुभकामनाएं

*Shardiya Navratri 2023 9th Day Mahanavami: शारदीय नवरात्रि की महानवमी आज, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

*World Cup 2023 India vs New Zealand: इंडिया ने न्यूजीलैंड 4 विकेट से हराया, टीम इंडिया ने लगाया जीत का ‘पंच’

*Bihar BPSC Teacher Recruitment: BPSC ने Teacher भर्ती के बचे हुए रिजल्ट भी किए जारी, जिला भी किया आवंटन, यहां से Download करें पूरी लिस्ट..

*Shardiya Navratri 2023 8th Day Maa Mahagauri Durga Ashtami 2023 Wishes: नवरात्रि के 8वें दिन आज, अपनों को भेजें दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here