Maharashtra News: अमित शाह की महाराष्ट्र में सभी रैलियां रद्द, जानें वजह

Youth Jagran
4 Min Read
Maharashtra News: केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Union Minister Amit Shah) की महाराष्ट्र में सभी रैलियां रद्द कर दी गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री नागपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। शाह को आज चार रैलियों को संबोधित करना था, लेकिन मणिपुर हिंसा के कारण उनका चुनावी दौरा रद्द हो गया।

Maharashtra News: केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Union Minister Amit Shah) की महाराष्ट्र में सभी रैलियां रद्द (rallies cancelled) कर दी गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री नागपुर से दिल्ली (Delhi from Nagpur) के लिए रवाना हो गए हैं। दरअसल, शाह को आज महाराष्ट्र में चार जनसभाओं को संबोधित करना था, लेकिन अचानक यह खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मणिपुर हिंसा के कारण उनका चुनावी दौरा रद्द हो गया है। शाह लगातार मणिपुर के हालात पर नजर रख रहे हैं और वरिष्ठ अधिकारियों से अपडेट ले रहे हैं।

अमित शाह को गढ़चिरौली, वर्धा, कटोल और सांवेर में चुनावी रैलियां करनी थीं। शाह की जगह अब स्मृति ईरानी इन जगहों पर चुनावी रैलियां करेंगी। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान है। 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। कल चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में शाह आज जमकर प्रचार करने वाले थे, लेकिन मणिपुर हिंसा के चलते उनकी सभी रैलियां अचानक रद्द कर दी गईं।

डीजी सीआरपीएफ मणिपुर रवाना
मणिपुर (Manipur) के हालात को देखते हुए डीजी सीआरपीएफ मणिपुर रवाना हो गए हैं। वह वहां जाकर कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई टीम बनाई जा रही है। मणिपुर के कुछ इलाकों में जहां कर्फ्यू में ढील दी गई थी, वहां फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए बिष्णुपुर, इंफाल और जिरीबीम इलाकों में फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया।

केंद्र सरकार लगातार सक्रिय
केंद्र सरकार मणिपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। डीजी सीआरपीएफ के मणिपुर दौरे के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम भी जल्द ही राज्य का दौरा करेगी। शनिवार को केंद्र सरकार ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए अहम आदेश दिया था कि हिंसक गतिविधियों में शामिल और उपद्रवी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मणिपुर में क्यों भड़की हिंसा?
मणिपुर एक बार फिर हिंसा की आग में जल रहा है। हालात फिर से तनावपूर्ण हो गए हैं। गुस्साई भीड़ ने इंफाल में मंत्रियों और विधायकों के घरों में आग लगा दी। उनकी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। हालात अभी भी तनावपूर्ण हैं। पूरे इलाके में जवानों को तैनात किया गया है। जीरी नदी में तीन शव मिलने के बाद लोग भड़क गए। गुस्साए लोगों ने मंत्री के घर की तरफ रुख किया, लेकिन जब उन्हें पता चला कि मंत्री राज्य में नहीं हैं तो गुस्साए लोगों ने घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।

ये भी पढ़ें-:
Happy Children’s Day 2024 Wishes, Quotes: इन बेहतरीन संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें बाल दिवस की शुभकामनाएं

Supreme Court on Bulldozer Action: बुलडोजर कार्रवाई पर SC- किसी का घर गिराना असंवैधानिक, कार्रवाई से पहले नोटिस जारी करें

CJI Sanjiv Khanna: जस्टिस संजीव खन्ना ने देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

Share This Article
Follow:
Youth Jagran is your news, entertainment, and music-fashion website, and web stories. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.
Leave a comment
हनुमान जी की पूजा करने के कई तरीके हैं जय श्री कृष्ण जी मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर लगाई आग मोनालिसा फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर लगाई आग Happy Mother’s Day 2025