Lok Sabha Election 2024: भारत राष्ट्रीय सेवक संघ (Bharat Rashtriya Sevak Sangh) के तत्वाधान में जनपद अमरोहा के नौगांव सादात विधानसभा में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सभी सम्मानित सदस्य एवं पदाधिकारी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया सभा को संबोधित करते हुए 4 किलोमीटर की पैदल यात्रा में प्रोफेसर विनोद नागर (Professor Vinod nagar) ने लोगों को आश्वासन दिया कि भारत की राजनीति में आमूल चूल परिवर्तन तथा एक नई क्रांति लाने के लिए भारत राष्ट्रीय सेवक संकल्पित होकर कार्य कर रहा है सभी देशभक्तों को एक प्लेटफॉर्म देकर राष्ट्रभक्ति की भावना से उत्पन्न कर रहा है आज जनता का विश्वास भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के साथ है बी आर एस एस के प्रमुख प्रोफेसर विनोद नागर ने कहा कि जनकल्याण के लिए तथा मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए भारत राष्ट्रीय सेवक संघ किसान मजदूर तथा 36 बिरादरियों के लोगों के साथ खड़ा है।
आज भारत राष्ट्रीय सेवक संघ में देश के लिए तन मन धन से रक्षा करने के लिए संकल्पित है भारत राष्ट्रीय सेवक संघ पंक्ति के अंत में बैठे प्रत्येक व्यक्ति तक केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है इस अवसर पर भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के राष्ट्रीय सचिव चौधरी भोला पहलवान उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सतपाल सिंह चौहान जनपद अमरोहा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिधूड़ी अशोक अधाना कार्यक्रम के संयोजक उत्तर प्रदेश के प्रभारी चौधरी अतर सिंह तवर मुरादाबाद के महमूद मलिक महिपाल सिंह डीलर अजय पाल कटारिया डॉक्टर सीमा सिंह सहित हजारों लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें…
*Indian Air Force Day 2023: आज इंडियन वायु सेना दिवस, आसमान में दिखी तिरंगे की शान
*ICC World Cup 2023 PAK vs NED: Pakistan ने Netherlands को 81 रन से हराया
*ICC ODI World Cup 2023: बुखार से पीड़ित Shubman Gill को डेंगू टेस्ट कराना होगा