India vs England First Test 2025: इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया। इंडिया ने स्टंप तक पहली पारी में तीन विकेट पर 359 रन बना लिए थे। इंडिया के लिए दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान शुभमन गिल 175 गेंदों पर 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 127 रन और उपकप्तान ऋषभ पंत 102 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 65 रन बनाकर क्रीज पर थे। इंडिया के लिए यह शानदार दिन रहा और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शतक जड़े, जबकि उपकप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अर्धशतक लगाने में सफल रहे। इंडिया के लिए यशस्वी और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की और टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। इंग्लैंड को पहली सफलता ब्रायडन कार्से ने दिलाई जिन्होंने राहुल को अपना शिकार बनाया।
राहुल 42 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अपना डेब्यू मैच खेल रहे साई सुदर्शन बिना खाता खोले आउट हो गए। इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। इंडिया ने 3 विकेट पर 359 रन से आगे खेलना शुरू किया है। गिल ने पहले दिन शतक लगाया था, जबकि पंत ने अर्धशतक लगाया था। गिल और पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी पूरी हो गई है। इंडियाीय टीम का स्कोर 370 रन के पार पहुंच गया है।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में इंडिया का स्कोर 400 रन के पार पहुंच गया है। गिल और पंत अब तक चौथे विकेट के लिए 183 रन की साझेदारी कर चुके हैं। उपकप्तान पंत शतक के करीब हैं और 95 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं कप्तान गिल भी 139 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
इंडियाीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने शोएब बशीर की गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। पंत का यह सातवां टेस्ट शतक है और वह टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले इंडियाीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है।
कप्तान शुभमन गिल के रूप में इंडिया को चौथा झटका लगा है। इसके साथ ही गिल और पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 209 रन की साझेदारी का अंत हो गया। शोएब बशीर ने गिल को जोश टंग के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को बड़ी सफलता दिलाई। गिल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 227 गेंदों पर 19 चौकों और एक छक्के की मदद से 147 रन बनाकर आउट हो गए। अब पंत का साथ देने आए हैं करुण नायर। करुण नायर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। नायर आठ साल बाद इंडियाीय टीम में लौटे थे, लेकिन पहली पारी में वह प्रभावित नहीं कर पाए। बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड को पांचवीं सफलता दिलाई। इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स ने इस मैच में अब तक तीन विकेट लिए हैं।
ये भी पढ़ें-:
Nitish Kumar in Siwan: PM Modi के सामने फिर नीतीश ने लालू-राबड़ी पर साधा निशाना, कहा-खाली अनाप-शनाप करता है
Bihar Politics: राज्य परिषद की बैठक में दहाड़े लालू यादव, कहा-नीतीश को हटाना है, RJD की सरकार बनानी है
Rahul Gandhi Birthday: राहुल गांधी आज अपना 54वें जन्मदिन मना रहे है, PM Modi ने दी बधाई; Social Media ‘मीम्स’ की बाढ़