IND – 326/5 (50)
RSA – 83 (27.1)
India won by 243 runs
Player of the Match
Virat Kohli
World Cup 2023 IND Vs SA (India vs South Africa): विश्व कप 2023 के 37वें मुकाबले में इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens of Kolkata) में इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 326 रन बनाए। 327 के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 83 रन ही बना सकी और इंडिया ने इस मैच को आसान से जीत लिया।
इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराया
इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराया। इसके साथ ही टीम इंडिया का मैच जीतने का सिलसिला जारी है। इंडिया लगातार 8 मैच जीत के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर बना हुआ है और अब यह भी तय हो गया कि इंडिया सबसे ऊपर ही रहेगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका को दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, यह टीम भी पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन यह हार दक्षिण अफ्रीका के मनोबल के लिए बेहद नुकसानदेह होगी।
इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए। इंडिया के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 101 रन विराट कोहली (virat kohli) ने बनाए। उन्होंने वनडे में 49वां शतक लगाया और सचिन के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। श्रेयस अय्यर ने 77 और कप्तान रोहित ने 40 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम को छोड़ सभी गेंदबाजों ने 1-1 विकेट लिया। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 83 रन बना सकी। सबसे ज्यादा 14 रन मार्को यानसेन ने बनाए। उनके अलावा डुसेन ने 13 रन और बावुमा-मिलर ने 11-11 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। india के लिए रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट लिए। मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट लिया।
विश्व कप में किसी भारतीय स्पिनर के लिए सर्वश्रेष्ठ आंकड़े
5/31 युवराज सिंह बनाम आयरलैंड बेंगलुरु 2011
5/33 रवींद्र जड़ेजा बनाम एसए कोलकाता 2023
4/6 युवराज सिंह बनाम नाम पीटरमैरिट्सबर्ग 2003
4/25 आर अश्विन बनाम यूएई पर्थ 2015
एकदिवसीय मैच में विपक्षी बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को पछाड़ दिया
के संगकारा 169 बनाम 140 कोलंबो आरपीएस 2013
वी कोहली 101 बनाम 83 कोलकाता 2023
वनडे में दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी हार (रनों के हिसाब से)
243 बनाम भारत कोलकाता 2023
182 बनाम पाक पोर्ट एलिजाबेथ 2002
180 बनाम एसएल कोलंबो आरपीएस 2013
178 बनाम एसएल कोलंबो आरपीएस 2018
विश्व कप मैच में उनका पिछला सबसे बड़ा स्कोर 2015 में मेलबर्न में भारत के खिलाफ 130 रन था।
दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे में सबसे कम ऑलआउट स्कोर
69 बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी 1993
83 बनाम इंग्लैंड नॉटिंघम 2008
83 बनाम इंग्लैंड मैनचेस्टर 2022
83 बनाम भारत कोलकाता 2023
99 बनाम भारत दिल्ली 2022
विश्व कप मैच में उनका पिछला न्यूनतम स्कोर 2007 में ग्रोस आइलेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 149 रन था।
विश्व कप में पूर्ण सदस्य देश की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार
302 एसएल बनाम इंड मुंबई डब्ल्यूएस 2023
257 वेस्टइंडीज बनाम एसए सिडनी 2015
243 एसए बनाम भारत कोलकाता 2023
229 इंग्लैंड बनाम एसए मुंबई डब्ल्यूएस 2023
215 न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया सेंट जॉर्ज 2007
2023 में वनडे में पहली बार दक्षिण अफ्रीका एक भी छक्का लगाने में नाकाम रहा
यह भी पढ़ें…
*Facebook का नाम चेंज करने पर एलन मस्क मार्क जुकरबर्ग को देंगे 1 बिलियन डॉलर