Happy Children’s Day wishes 2023: जीवन का सबसे अनमोल समय होता है बचपन इस समय में बाल लीला सब को पसंद आता है. देश भर में 14 नवंबर को बाल दिवस (children’s Day) मनाया जाता है. इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाने की खास वजह है. देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Former Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru) का 14 नवंबर को जन्मदिन होता है. पंडित नेहरू बच्चों से बहुत प्रेम करते हैं, बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे. इस कारण नेहरू जी की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा. बाल दिवस के मौके पर बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं. साथ ही अपने बचपन की यादों को भी ताजा कर सकते हैं.
- चाचा नेहरू आपको सलाम,
अमन शांति का दें पैगाम,
जंग को जंग से तूने बचाया,
किया अपना जन्मदिवस बच्चों के नाम.
चाचा नेहरू तुझे सलाम.
Happy Children’s Day 2023 - रोने की वजह ना थी
ना कोई हंसने का बहाना था
आखिर क्यों हो गए हम इतने बड़े
इससे अच्छा तो वो बचपन हमारा था।
बाल दिवस की शुभकामनाएं! - वो बचपन की अमीरी
न जाने अब कहां खो गई
वो दिन ही कुछ और थे
जब बारिश के पानी में हमारे भी
जहाज चला करते थे
हैप्पी बाल दिवस 2023 - सबके मन को भाते चाचा नेहरू,
बच्चों को हंसाते चाचा नेहरू,
दिल में भरा अनोखा प्यार,
करते वो बच्चों को प्यार बेशुमार.
Happy Children’s Day 2023 - एक बचपन का जमाना था
होता जब खुशियों का खजाना था
चाहत तो थी चांद को पाने की
पर दिल तितली का दीवाना था
बाल दिवस की शुभकामनाएं - फूलों के जैसे महकते रहो
पंछी के जैसे चहकते रहो
सूरज की भांति चमकते रहो
तितली के जैसे मचलते रहो
मम्मी डैडी का आदर करो
सुन्दर भावों से मन को भरो
ये है हमारी शुभ कामना
हंसते रहो, मुस्कुराते रहो.
Happy Children’s Day 2023 - ये दौलत भी ले लो, ये शोहरत भी ले लो
भले छीन लो मुझसे मेरी जवानी
मगर मुझको लौटा दो बचपन का सावन
वो कागज़ की कश्ती, वो बारिश का पानी!
Happy Children’s Day 2023
यह भी पढ़ें…
*Govardhan puja 2023 wishes in hindi: गोवर्धन पूजा पर अपनों को भेजें कृष्ण और गोवर्धन पूजा के बधाई
*Happy Dhanteras 2023 Wishes in hindi: धनतेरस आज, अपनों को भेजें बधाई, बोलें-‘हैप्पी धनतेरस’
*Bihar Vidhan Sabha में मांझी पर भड़के CM Nitish Kumar, कहा- ‘मेरी मुर्खता से बने थे मुख्यमंत्री