IPL 2025 GT vs SRH : IPL 2025 के 51वें मैच गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बिच खेला गया इस मैच में गुजरात टाइटन्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंचने में सफल मुंबई इंडियंस है के खाते में भी 14 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते वह गुजरात से आगे है। गुजरात टाइटन्स की इस जीत से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को दोहरा झटका लगा है। दो दिन पहले RCB टॉप पर थी, लेकिन मुंबई और गुजरात ने अपने-अपने मैच जीतकर उसे नंबर-3 पर पंहुचा दिया है। RCB के भी मुंबई और गुजरात के बराबर 14-14 अंक हैं। MI, GT और RCB के अलावा अब पंजाब किंग्स टॉप-4 में है।
गुजरात टाइटन्स की 10 मैचों में यह 7वीं जीत है। 14 अंकों के साथ टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि, नेट रन रेट के कारण GT को पहला स्थान नहीं मिला है। गुजरात का नेट रन रेट +0.867 है जबकि मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट +1.274 है।
दूसरी ओर, अगर सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो सीजन की 7वीं हार के साथ टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है। अगर SRH को यहां से क्वालीफाई करना है तो उसे अपने बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे और साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। फिलहाल टीम 10 मैचों में सिर्फ 3 जीत के साथ 9वें नंबर पर है।
IPL 2025 अपडेटे पॉइंट्स टेबल
टीम | मैच खेले | मैच जीते | मैच हारे | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
मुंबई इंडियंस | 11 | 7 | 4 | 0 | 14 | +1.274 |
गुजरात टाइटंस | 10 | 7 | 3 | 0 | 14 | +0.867 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 10 | 7 | 3 | 0 | 14 | +0.521 |
पंजाब किंग्स | 10 | 6 | 3 | 1 | 13 | +0.199 |
दिल्ली कैपिटल्स | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | +0.362 |
लखनऊ सुपर जायंट्स | 10 | 5 | 5 | 0 | 10 | -0.325 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 10 | 4 | 5 | 1 | 9 | +0.080 |
राजस्थान रॉयल्स (E) | 11 | 3 | 8 | 0 | 6 | -0.780 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 10 | 3 | 7 | 0 | 6 | -1.192 |
चेन्नई सुपर किंग्स (E) | 10 | 2 | 8 | 0 | 4 | -1.211 |
कैसा रहा GT बनाम SRH मैच?
IPL 2025 के 51वें मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल (76) और जोस बटलर (64) ने शानदार अर्धशतक जड़े और टीम को निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 224 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। गिल और बटलर के अलावा साई सुदर्शन ने 48 रनों का योगदान दिया। इस दौरान जयदेव उनादकट को 3 सफलता मिली। इस स्कोर का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 74 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन कोई अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका। जिसके चलते टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी। गुजरात ने यह मैच 38 रनों से जीत लिया। प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को 2-2 विकेट मिले।
ये भी पढ़ें-:
MI vs RR: रोहित शर्मा ने पत्नी रितिका की ओर इशारा किया, RR के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने हाथ जोड़कर उनसे जर्सी पर हस्ताक्षर करवाए
RCB vs DC:’जब विराट कोहली दूसरे छोर पर होते हैं…’: क्रुणाल पांड्या ने मैच जीतने वाली RCB साझेदारी का विश्लेषण किया, कहा ‘मेरी भूमिका स्पष्ट थी’
WhatsApp वॉयस मैसेज के लिए लेकर आया कमाल का फीचर, बस एक बार टैप करना होगा