G20 Summit Delhi प्रगति मैदान Delhi के भारत मंडपम में आज G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की आगाज होने जा रही है। आज से वैश्विक नेताओं की उपस्थिति के साथ 18वां G20 Summit शिखर सम्मेलन आज से शुरू हो रहा है इसलिए यह जानना बहुत ही महत्वपूर्ण है कि G20 Summit के एजेंडे में क्या-क्या होगा और आज का पूरा शेड्यूल क्या-क्या होने वाला है।
G20 Summit का आज से शुरुआत होने जा रहा है। दिल्ली इस G20 समिट के लिए दुल्हन की तरह सज गई है। प्रगति मैदान दिल्ली के भारत मंडपम में G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी की जा रही है। G20 शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संघ के 30 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष और शीर्ष अधिकारी और कई देशों और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भाग ले रहे हैं।
आज से वैश्विक नेताओं की उपस्थिति के साथ 18वां G20 शिखर सम्मेलन शुरू होने जा रहा है, इसलिए यह जानना बहुत ही महत्वपूर्ण है कि इसके एजेंडे में क्या-क्या होगा और आज का पूरा सूची क्या है।

वैश्विक नेताओं के आगमन के बाद ही G20 Summit का कार्यक्रम शुरू होगा
G20 Summit सुबह 9.30 बजे वैश्विक नेताओं के आगमन के बाद ही शुरू होगा। पहले दिन ही कई मुख्य मुद्दों पर बैठकें होंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अलग-अलग राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।
ये है आज का एजेंडा
G20 Summit में आज के सत्र के दौरान ‘वन अर्थ’ पर चर्चा मुख्य विषयों में से एक होगा। इस सत्र में जलवायु परिवर्तन पर सबको मिलकर काम करने की चर्चा होगी।
इस G20 Summit में मीटिंग में वैश्विक शून्य कार्बन उत्सर्जन के एजेंडे को जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया जाएगा।
Bharat की अध्यक्षता में हो रहे G20 Summit कार्यक्रम का मुख्य विषय ही ‘वसुधैव कुटुंबकम, एक पृथ्वी-एक परिवार-एक भविष्य’ है। इसके तहत सभी देशों को मिलकर विकास के रास्ते पर चलने की बात कही जाएगी।
भारत इस G20 Summit बैठक में समावेशी विकास, डिजिटल नवाचार, जलवायु वित्त पोषण और समान वैश्विक स्वास्थ्य तक पहुंच जैसे विभिन्न मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगा।
G20 समिट की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने उम्मीद जताई है कि इस कार्यक्रम से वैश्विक विकास, लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण और वैश्विक शांति को गति मिलेगी।

G20 Summit आज का शेड्यूल
आज 9.30 बजे भारत मंडपम पर वैश्विक नेताओं के आगमन के साथ सम्मेलन की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत करेंगे।
करीब 10.30 बजे G20 शिखर सम्मेलन का पहला सत्र: ‘वन अर्थ’ होगा।
1:30 मिनट पर दोपहर के भोजन के बाद द्विपक्षीय बैठकें होंगी।
3 बजे ‘वन अर्थ’ सत्र के समापन के बाद ‘वन फैमिली’ का एक और सत्र आयोजित किया जाएगा।
7 बजे से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से डिनर का आयोजन होगा।
8 बजे ग्रुप फोटो ली जाएगी।
8 से 9 बजे तक डिनर पर बातचीत होगी।
G20 Summit ये हैं मेहमान
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden), ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (British Prime Minister Rishi Sunak), सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (Saudi Crown Prince Mohammed bin Salman), कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Canadian Prime Minister Justin Trudeau) और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Japanese Prime Minister Fumio Kishida) उन प्रमुख नेताओं में से हैं जो G20 Summit में शामिल होंगे।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस G20 Summit में शामिल नहीं होंगे। हालांकि,G20 Summit में चीन का प्रतिनिधित्व चीन के PM ली कियांग करेंगे और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव रूस का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह भी पढ़ें :