BPSC Teacher Recruitment 2023: चैयरमेन अतुल प्रसाद का नया फरमान जारी, कहा- STET में पास होना जरूरी

0
532
bpsc

BPSC Phase 2 School Teacher Recruitment 2023: BPSC आयोग ने बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा के फेज 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू हुई थी, 25 नवंबर 2023 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in और onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

वहीं आवेदन फीस भरने की आखिरी तारीख 14 नवंबर 2023 है, लेट फीस 15 नवंबर से 17 नवंबर 2023 तक भरी जा सकती है। यह भर्ती अभियान के माध्यम से शिक्षा विभाग, बिहार के तहत स्कूल शिक्षकों के 69,706 पदों और बैकवर्ड क्लास वेलफेयर डिपार्टमेंट में कुल 916 पदों के लिए है।

जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, वह उनके लिए BPSC के अध्यक्ष अतुल प्रसाद (BPSC Chairman Atul Prasad) ने कुछ जरूरी बातें ट्विटर के माध्यम से शेयर की है।

BPSC अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने ट्वीट (tweet) कर कहा है कि अभ्यर्थी केवल उसी विषय में आवेदन कर सकते हैं, जिसमें उसने STET यानी राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा पास की हो। विषय का यह चयन आयु में छूट के आधार पर नहीं किया जा सकता। इसी प्रकार “अन्य” का अर्थ “अन्य विषय” ही था। अभ्यार्थियों को वे किसी तरह के भ्रम में नहीं रहना है।

ऐसा होगा BPSC परीक्षा का पैटर्न
BPSC ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट (official website) bpsc.bih.nic.in पर बिहार शिक्षक परीक्षा पैटर्न जारी किया है। उम्मीदवारों को अपनी तैयारी शुरू करने से पहले BPSC शिक्षक सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के बारे में अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। बता दें, इस वैकेंसी में परीक्षा पैटर्न 30+40+80 के फॉर्मूले पर आधारित है। आइए समझते हैं कि ये फॉर्मूला क्या है।

परीक्षा पैटर्न की बात करें तो शिक्षक भर्ती में कुल पेपर 150 अंकों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रश्न पत्र 30+40+80 के फॉर्मूले के आधार पर तैयार किया जाएगा। परीक्षा को 3 भागों में (पार्ट 1, पार्ट 2 और पार्ट 3) में विभाजित किया है।

परीक्षा के पार्ट 1 में 30 अंकों के प्रश्न होंगे। जिसमें इंग्लिश और हिंदी भाषा से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा जो उम्मीदवार उर्दू और बंगाली भाषा विषय लेंगे उनके भी प्रश्न परीक्षा में शामिल होंगे।

पार्ट 2 में कुल 40 प्रश्न होंगे। इसमें जनरल नॉलेज, करंट अफेयर्स, मैथेमेटिक्स , रीजनिंग, जनरल साइंस, सोशल साइंस, जियोग्राफी और एनवायरमेंट (General Knowledge, Current Affairs, Mathematics, Reasoning, General Science, Social Science, Geography and Environment) से प्रश्न होंगे। इसके बाद पार्ट 3 में कुल 80 प्रश्न होंगे। जिसमें मैथेमेटिक्स, मैथ, साइंस , सोशल साइंस, हिंदी, उर्दू, संस्कृत और अंग्रेजी के प्रश्न पूछे जाएंगे।

यह भी पढ़ें…

*Happy Bhai Dooj 2023 Wishes: आज हैं भैया दूज, अपने भाई को भेजें शुभकामनाएं संदेश

*World Cup 2023 Semifinal IND vs NZ: पहला सेमीफाइनल इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच, दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन

*Happy Children’s Day: बाल लीला सब को पसंद आता है, इन मैसेज से दें बाल दिवस की शुभकामनाएं

*ICC Cricket World Cup 2023 IND vs NED: विश्व कप में विराट कोहली ने दूसरी बार की गेंदबाजी, विकेट भी लिया

*Govardhan puja 2023 wishes in hindi: गोवर्धन पूजा पर अपनों को भेजें कृष्ण और गोवर्धन पूजा के बधाई

*Happy Dhanteras 2023 Wishes in hindi: धनतेरस आज, अपनों को भेजें बधाई, बोलें-‘हैप्पी धनतेरस’

*Bihar Vidhan Sabha में मांझी पर भड़के CM Nitish Kumar, कहा- ‘मेरी मुर्खता से बने थे मुख्यमंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here