Malaika Arora Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज 23 अक्टूबर को अपना 50वां बर्थडे मना रही हैं। Birthday के मौके पर अभिनेत्री को उनकी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर (Kareena Kapoor) से लेकर बहन अमृता अरोड़ा तक ने अनदेखी तस्वीरें शेयर कर बर्थडे विश किया है।
करीना कपूर ने ऐसे किया Birthday विश
करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा की अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए एक प्यारा सा नोट लिखा है। एक फोटो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा हील्स को अपने कान पर लगाए दिखाई दे रही हैं।

दूसरी फोटो में करीना कपूर और मलाइका मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा ‘ये तीन तस्वीरें एक-दूसरे के लिए हमारा प्यार, हमारा सिस्टरहुड बॉन्ड और joothaaaasss के लिए हमारा प्यार। लव यू मल्ला। हैप्पी बर्थडे डे गॉर्जियस।
बेस्ट फ्रेंड हैं कपूर और अरोड़ा सिस्टर्स
करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा की दोस्ती बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फेमस है। इस लिस्ट में करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा भी शामिल हैं। ये सभी एक्ट्रेस अक्सर एक साथ घूमते हुए दिखाई दे जाती हैं।
अमृता अरोड़ा ने ऐसे किया बहन मलाइका अरोड़ा को Birthday विश
अमृता अरोड़ा ने बहन मलाइका अरोड़ा को Birthday विश करते हुए एक्ट्रेस की कुछ बचपन की अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया (social media) पर शेयर की। इन फोटो को शेयर करते हुए अमृता ने कैप्शन में लिखा ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरी योगा लवर, बेहद खूबसूरत प्रोटेक्टर हो आप, जैसे हैं वैसे ही रहें (नहीं)। लव यू Mertiii।
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने भी मलाइका अरोड़ा को Birthday विश करते हुए उनके साथ सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही कई अन्य बॉलीवुड की
सेलेब्स ने भी एक्ट्रेस को उनके बर्थडे पर बधाई दी। बता दें कि मलाइका अरोड़ा डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में जज के रूप में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें…
*Shardiya Navratri 2023 9th Day Mahanavami: शारदीय नवरात्रि की महानवमी आज, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त